{"_id":"668471bf2fc54c11c30aa4d4","slug":"retired-employees-brainstormed-on-pending-demands-and-problems-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-119793-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने लंबित मांगों और समस्याओं पर किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने लंबित मांगों और समस्याओं पर किया मंथन
विज्ञापन
पीएनबी के पीछे स्थित पार्क में आयोजित बैठक में शामिल पूर्व कर्मचारी।
चरखी दादरी। लोहारू रोड स्थित पीएनबी के पीछे सार्वजनिक पार्क में हरियाणा रिटायर्ड कर्मचारी संगठन की जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं पर मंथन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रांतीय चेयरमैन जलकरण बलहारा ने शिरकत की। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान होशियार सिंह सोनी व महिला प्रधान संतरा डबास ने की।
जिला चेयरमैन शीशराम यादव का मार्गदर्शन रहा। जिला प्रेस प्रवक्ता छतर सिंह छिल्लर ने बताया कि इस दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मांगों व समस्याओं को लेकर प्रांतीय चेयरमैन जलकरण बलहारा ने चर्चा की। उन्होंने बताया कि सेवानिवृत्ति आयु 65, 70 व 75 के बाद पेंशन बेसिक पे में पांच 10, 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी होनी चाहिए। विधवा एलटीसी, डीए का एरियर जल्द प्रदान किया जाए। मेडिकल भत्ता तीन हजार करवाने, कोमिटेशन 15 की जगह 10 वर्ष करवानेे, सेवानिवृत्ति कर्मियों को एक वर्ष की वार्षिक वृद्धि दिलवाने संबंधी मांगों पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि छह जुलाई को बाढड़ा अनाज मंडी में खंड स्तरीय बैठक होगी। इस दौरान प्रांतीय उपप्रधान शकुंतला श्योराण, जिला उपप्रधान रविंद्र, भगवानी देवी, जिला कोषाध्यक्ष प्रेमकौर, भरपाई, धर्मपाल बलकरा, राजबीर, ईश्वर सिंह छिल्लर, निहाल सिंह, जगदीश झोझू कलां, रामेश्वर मोरवाला, देव कुमार, रामौतार, धर्मपाल सरोहा मौजूद रहे।