{"_id":"6b00a5da1d2e369ab3026c73","slug":"requested-570-cusecs-of-canal-water-instead-of-900-cusecs-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-163210-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 900 के बजाय 570 क्यूसेक नहरी पानी मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 900 के बजाय 570 क्यूसेक नहरी पानी मांगा
Sat, 21 Nov 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 21 Nov 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी में बहता पानी।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। इस बार सिंचाई विभाग ने पानी की कम खपत को देखते हुए आधा 570 क्यूसेक नहरी पानी ही मांगा है। इस समय करीब 35 जलघर खाली हैं। इस बार रबी की फसलों में पौधे छोटा होने की वजह से सिंचाई के लायक नहीं है।
इसलिए पानी की खपत कम है। सामान्य रूप से जिले की पानी की खपत 900 क्यूसेक है। 27 नवंबर तक पानी चलेगा। जिले की नहरों में साफ एवं स्वच्छ पानी पहुंचा है। अब जलघरों में पेयजल की गुणवत्ता में सुधार आएगा। मानसून सीजन में खेतों से निकासी कर नहरों में डाला जा रहा था जिससे पानी की गुणवत्ता खराब हो गई थी।
जिलेभर में करीब 65 जलघरों में नहरों से पानी भरा जाता है। इस समय लोहारू कैनाल व बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी में पानी छोड़ रखा है। 24 दिनों से नहरों में पानी नहीं आने के कारण पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता रहा था। जिले में गेहूं की बोआई जारी है जबकि सरसों की बोआई का काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
नहरों में पानी छोड़ने से पेयजल समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है। नहरी पानी से जलघर भरे जा सकेंगे। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि पानी की अगली बारी में खपत बढ़ जाएगी।
जिले में पहले से ही भूजल स्तर गिरने की चिंता बनी हुई है। ऐसे में नहरी पानी की उपलब्धता किसानों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है। इससे ट्यूबवेलों पर निर्भरता कम होती है और भूमिगत जल के अत्यधिक दोहन को भी रोका जा सकता है। इस बार पानी की चोरी भी कम होगी क्योंकि रबी की फसलों का पौधा अभी छोटा है जो सिंचाई के लायक नहीं है।
शहर के दोनों जलघरों में पानी डाला जा रहा है। इसी प्रकार गांव सांजरवास, ढाणी फोगाट, सांवड़, मिसरी, कपूरी, मंदोला, चरखी, बिरही कलां, घिकाड़ा, पैतावास, अचीना, रानीला, बौंद कलां के जलघरों में पानी डालने की जरूरत है।