फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Remembered martyr Chandrashekhar Azad

Charkhi Dadri News: महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद चंद्रशेखर आजाद को किया याद

Wed, 28 Feb 2024 03:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 28 Feb 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Remembered martyr Chandrashekhar Azad
चरखी दादरी के गांव मोरवाला में शहीद चंद्रशेखर को नमन करते आयोजक। 
चरखी दादरी। इंकलाब युवा मोर्चा और बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारियों ने महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद चंद्रशेखर आजाद का बलिदान दिवस गांव मोरवाला में मनाया। उन्होंने आजाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

इस दौरान इंकलाब युवा मोर्चा की ओर से क्रांतिकारियों से जुड़ी पुस्तकों का वितरण किया गया ताकि युवा वर्ग को उनके गौरवमयी इतिहास का पता चल सके। कुलदीप ने कहा कि अपने इतिहास और बुजुर्गों की देन को भुला देने वाला व्यक्ति प्रगति नहीं कर सकता। शहीद चंद्रशेखर आजाद बचपन से ही अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष करते रहे और आजीवन आजाद रहे। वह कभी अंग्रेजों के हाथ नहीं आए। देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर उन्होंने वीरता की नई परिभाषा लिखी। इस मौके पर जितेंद्र, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


चंद्रशेखर ने अंग्रेजी शासन को किया कमजोर

चरखी दादरी। जनता महाविद्यालय में इतिहास विभाग की ओर से चंद्रशेखर आजाद के जन्मदिवस पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। प्राचार्य डॉ. यशवीर सिंह ने विद्यार्थियों को चंद्रशेखर आजाद का योगदान बताया। उन्होंने कहा कि आजाद अपनी मातृभूमि के लिए शहीद हो जाने वाले असंख्य वीरों में से एक थे जिन्होंने अंग्रेजी शासन का डटकर मुकाबला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर ने साथियों के साथ मिलकर अनेकानेक ऐसे क्रांतिकारी कार्यों को अंजाम दिया जिनसे अंग्रेजी शासन को कमजोर करने का काम किया। उन्होंने भारत को स्वाधीनता दिलाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। आज युवाओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए और राष्ट्र सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। कार्यक्रम में डॉ. तरसेम, निशा, प्रो. अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed