{"_id":"644cb55169ccad61d107a990","slug":"reconstruction-work-of-nh-334b-in-dadri-did-not-start-aap-workers-sit-on-dharna-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dadri: एनएच 334-बी का पुनर्निर्माण कार्य नहीं हुआ शुरू, आप कार्यकर्ता धरने पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dadri: एनएच 334-बी का पुनर्निर्माण कार्य नहीं हुआ शुरू, आप कार्यकर्ता धरने पर बैठे
Sat, 29 Apr 2023 11:42 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 29 Apr 2023 11:42 AM IST
सार
रेवाड़ी में एनएच 334-बी शहर के बीचोंबीच से गुजरता है। इसका शहरी टुकड़ा लंबे समय से जर्जर है। उपायुक्त से लेकर सांसद तक इस पर संज्ञान लेकर सड़क के इस हिस्से का पुनर्निर्माण कराने का आदेश दे चुका है। गत फरवरी माह में इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हुई थी।
विज्ञापन
धरने पर बैठे लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चरखी दादरी से गुजरने वाले एनएच-334-बी का पुनर्निर्माण कार्य शुरू न होने पर आप कार्यकर्ता शनिवार सुबह धरने पर बैठ गए। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर पुनर्निर्माण से पहले शाम तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया तो वो रोड जाम कर देंगे। प्रदर्शनकारियों ने एनएचएआई अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग भी की है।
विज्ञापन
मौके पर एनएचएआई अधिकारियों को बुलाने की मांग
एनएच 334-बी शहर के बीचोंबीच से गुजरता है। इसका शहरी टुकड़ा लंबे समय से जर्जर है। उपायुक्त से लेकर सांसद तक इस पर संज्ञान लेकर सड़क के इस हिस्से का पुनर्निर्माण कराने का आदेश दे चुका है। गत फरवरी माह में इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हुई थी और उस दौरान प्रशासन ने मार्च के अंत तक सड़क पुनर्निर्माण कार्य शुरू कराने का दावा किया था। अब अप्रैल बीतने को है, लेकिन सड़क का पुनर्निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन
मरम्मत कार्य शुरू न होने पर जाम लगाने की दी चेतावनी
सड़क पुनर्निर्माण कार्य में हो रही लेट-लतीफी पर शनिवार सुबह आप राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रिंपी फौगाट की अगुवाई में कार्यकर्ता ने शहर के चिड़िया मोड़ पर धरना शुरू कर दिया। उन्होंने विभाग, प्रशासन व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। रिंपी फौगाट ने कहा कि शहरी क्षेत्र से गुजरने वाले एनएच पर दस से अधिक शिक्षण संस्थाएं हैं जिनमें करीब दस हजार विद्यार्थी पढ़ते हैं। सड़क जर्जर है जिसके चलते यहां हादसे बढ़ रहे हैं। लोगों की परेशानियों को विभाग नजरअंदाज कर सड़क पुनर्निर्माण कार्य शुरू नहीं करवा रहा है। उन्होंने कहा कि शाम तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया तो वो नो एंट्री खुलते ही भारी वाहनों को रोक देंगे।
विज्ञापन
एसपी लगा चुकी दिन के समय भारी वाहनों के गुजरने पर बैन
आईजी राकेश आर्य के निर्देशों पर एसपी नितिका गहलोत ने दो दिन पहले ही इस रोड का जायजा लिया था। उस दौरान शिक्षण संस्थाओं के प्राचार्यों से उन्होंने बात की थी। उनसे फीडबैक लेने के बाद एसपी ने सुबह स्कूल लगने के समय से लेकर शाम तक इस मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश पर बैन लगाया है।