फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Rakshabandhan: 40 thousand women traveled free in roadways buses on the first day

रक्षाबंधन : पहले दिन 40 हजार महिला ने रोडवेज बसों में किया फ्री सफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Rakshabandhan: 40 thousand women traveled free in roadways buses on the first day
सीट के लिए मारामारी....बूथ पर लगने से पहले ही बस की खिड़कियों पर पहुंचे यात्रियों की भीड़। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। रक्षाबंधन पर पहले दिन करीब 40 हजार महिलाओं ने रोडवेज की निशुल्क यात्रा का लाभ उठाया। सामान्य दिनों के मुकाबले शनिवार को बस स्टैंड परिसर पर यात्रियों की तादाद डेढ़ गुना रही। इसके चलते आठ लोकल रूटों पर बसों के डेढ़ गुना फेरे बढ़ाने बढ़े। शनिवार को जिले में 97 बसों ने लगाए 502 फेरे लगाए जोकि सामान्य दिनों से 134 फेरे ज्यादा हैं। इसके तहत शाम तक बसों में 60 हजार यात्रियों ने सफर किया।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर यात्रियों के लिए रोडवेज की ओर से तो पुख्ता प्रबंध किए गए, लेकिन कुछ रूटों पर यात्रियों की संख्या अधिक रहने के कारण दिक्कत बनी रही। इन रूटों पर सफर करने वाले यात्रियों को तो एक पैर पर खड़ा होकर सफर करना पड़ा। शनिवार को दादरी डिपो से 97 बसों का संचालन हुआ। विभाग ने किसी भी लंबे रूट की बस सेवा में कटौती नहीं की और लोकल रूटों पर चलने वाली बसों के फेरे बढ़ाए। इन बसों को दो शिफ्टों में चलवाया गया। रोडवेज के अधिकारी के अनुसार सामान्य दिनों में दादरी बस स्टैंड से प्रतिदिन करीब 40 हजार यात्री सफर करते हैं, जबकि शनिवार को इनकी तादाद 60 हजार रही। शनिवार को दादरी बस स्टैंड से करीब 20 हजार पुरुष और 40 हजार महिला यात्रियों ने सफर किया। लोकल रूटों पर यात्रियों क संख्या अधिक रही और इसके कारण रोडवेज बसों ने करीब पांच हजार किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय की। रोडवेज सूत्रों के अनुसार रविवार को यात्रियों की संख्या और बढ़ सकती है। शनिवार दोपहर 12 बजे दादरी डिपो की बसों में महिलाओं को निशुल्क यात्रा का लाभ मिला। महिलाओं ने 15 साल तक के बच्चे के साथ निशुल्क यात्रा की। लोकल रूटों पर हर दस मिनट के बाद बस रवाना की गई। शुक्रवार को 82 रोडवेज विभाग की और 15 किलोमीटर स्कीम के तहत हायर की गई बसें डिपो से विभिन्न रूटों पर रवाना हुई।
विज्ञापन

सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, 370 कर्मचारियों ने दी सेवाएं
रक्षाबंधन को देखते हुए रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टियां पहले ही रद्द कर दी गई थीं। जीएम रविश हुड्डा की ओर से सभी कर्मचारियों को ड्यूटी पर आने के निर्देश दिए गए। शनिवार को 370 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई, जिनमें 270 चालक व परिचालक हैं जबकि 100 चेकिंग स्टाफ के अलावा कार्यालय स्टाफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामान्य दिनों में 368 फेरे लगाती हैं डिपो की बसें
दादरी डिपो के बेडे़ में 97 बसें शामिल हैं। सामान्य दिनों की अगर बात करें तो ये बसें एक दिन में 368 फेरे लगाती हैं और प्रतिदिन दस लाख का राजस्व प्राप्त होता है। प्रतिदिन इन बसों में 40 हजार यात्री सफर करते हैं। शनिवार की अगर बात करें तो बसों ने 502 फेरे लगाए और 60 हजार यात्रियों ने सफर किया। राजस्व की अगर बात करें तो निशुल्क यात्रा से पहले दिन कोई खास असर देखने को नहीं मिला।

जानिए... किस लोकल रूट पर कितने फेरे लगाए अधिक
रूट सामान्य दिन शनिवार की स्थिति
बेरी 8 12
रोहतक 30 40
नारनौल 20 25
सतनाली 16 20
लोहारु 12 15
झज्जर 20 30
भिवानी 30 40
डिपो के बेडे में शामिल 101 बसों में 97 बसों का शनिवार संचालन किया गया। लोकल रूटों पर हमने यात्रियों की संख्या के लिहाज से बसों के फेरे बढ़ाए। यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानियां नहीं आने दी जाएंगी।
रविश हुड्डा, जीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed