{"_id":"60e0aa0b8ebc3e932312f384","slug":"rain-charkhidadri-news-rtk615949851","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून में जलभराव से निपटने की प्रशासन ने की तैयारियां, 150 पंप सेट और 22 जेनरेटर लगवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून में जलभराव से निपटने की प्रशासन ने की तैयारियां, 150 पंप सेट और 22 जेनरेटर लगवाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसून सीजन की बारिश में शहर को जलभराव से निजात दिलाने की योजना जिला प्रशासन ने तैयार कर ली है। जनस्वास्थ्य विभाग, सिंचाई विभाग और नगर परिषद की टीमों ने धरातल पर काम शुरू कर दिया है। जलभराव से निजात दिलाने के जिले में 150 से अधिक पंप सेट व डीजल इंजन समेत 22 जेनरेटर लगाए गए हैं। इन सभी जगहों पर बिजली निगम ने कनेक्शन भी मुहैया करवा दिया है।
गौरतलब है कि पिछले लंबे समय से दादरी शहर में सीवर व्यवस्था बेपटरी है। इसके कारण ज्यादातर वार्डों में सीवर समस्या गहराई हुई है और सड़कों पर दूषित पानी भरने से लोग परेशान हैं। मौजूदा हालातों को देखते हुए उपायुक्त अमरजीत सिंह मान ने करीब दस दिन पहले बिजली निगम, जनस्वास्थ्य विभाग, सिंचाई विभाग और नगर परिषद की बैठक ली थी। उस दौरान उन्होंने जलभराव की स्थिति से निपटने के पुख्ता प्रबंध करने के आदेश दिए थे। उनके आदेशों की पालना करते हुए विभागों ने 150 पंप सेट जलभराव संभावित जगहों पर रखवा दिए हैं। इसके अलावा 22जेनरेटर की व्यवस्था भी कर ली गई है। पंप सेट चलाने के लिए ट्रांसफार्मर भी बिजली निगम ने लगा दिए हैं।
उपायुक्त अमरजीत सिंह मान का कहना है कि इन तैयारियों के चलते शहर से महज कुछ ही समय में बरसाती पानी की निकासी हो जाएगी। उन्होंने बताया कि शहर के पानी को एसटीपी तक पहुंचाने की व्यवस्था भी की जा रही है। एसटीपी के समीप ही नेशनल हाइवे द्वारा दी गई जमीन में भी गड्ढा खोदा जा रहा है ताकि वहां भी पानी को स्टोर किया जा सके। उन्होंने कहा कि ज्यादा बारिश होने पर शहर में तीन से चार घंटे बाद पानी की निकासी हो जाएगी।