फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   raftar programme in schools

Charkhi Dadri News: विद्यार्थियों से 80 और अध्यापकों से पढ़ाई जाएगी 160 शब्दों की कहानी

Tue, 05 Nov 2024 04:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 05 Nov 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
raftar programme in schools
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। शहर के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को जिलास्तरीय रफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें 150 विद्यार्थी व 45 शिक्षक भाग लेंगे। इस स्पर्धा के आधार पर राज्यस्तरीय स्पर्धा में कौशल दिखाने की राह तय होगी। इससे पहले विद्यार्थियों से 80 तो शिक्षकों से 160 शब्दों की कहानी पढ़वाई जाएगी। इसके अलावा भी अलग-अलग तरीकों से उनका ज्ञान कौशल परखा जाएगा।
एफएलएन जिला समन्वयक संदीप कुमार ने बताया कि हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से जिलास्तरीय रफ्तार कार्यक्रम करवाया जा रहा है। इसमें प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थी व शिक्षक ही भाग ले सकते हैं। खंड स्तरीय स्पर्धाओं में चयनित किए गए प्रतिभागी अब इस स्पर्धा में भाग ले सकेंगे। जिले में 5 नवंबर को कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए प्रत्येक खंड से 45 विद्यार्थी व 15 शिक्षक भाग लेंगे। इसमें सभी खंडों से प्रत्येक कक्षा से 9 विद्यार्थी व 3 शिक्षक शामिल किए गए हैं। साथ ही सभी को स्पर्धा की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पर्धा में कक्षा प्रथम के प्रतिभागियों से जीव-जंतुओं के बारे में और चार पंक्तियां पढ़वाई जाएंगी। कक्षा दूसरी के विद्यार्थियों से छोटी कहानियां व गति के साथ पढ़ने में कठिनाई उत्पन्न करने वाले वाक्य, कक्षा तीसरी के लिए दो कहानियां, टंग ट्विस्टर शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed