फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Public toilets 'bad', not 'care' for those responsible

सार्वजनिक शौचालय ‘बदहाल’, जिम्मेदारों को नहीं ‘ख्याल’

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Public toilets 'bad', not 'care' for those responsible
रेलवे रोड मोड़ पर बने शौचालय पर लगा ताला। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। शहर में बने सार्वजनिक शौचालयों रख रखाव के अभाव में बदहाल हैं। इनकी नियमित सफाई न होने से गंदगी की भरमार है। एक शौचालय तो ऐसा है, जिसकी छत ही नहीं है। ज्यादातर शौचालयों में वाशबेसिन और टोंटी ही गायब है। संवाददाता की रविवार को शहर के आठ सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण किया। पड़ताल के दौरान इस दौरान छह सार्वजनिक शौचालय बदहाल मिले। इनमें से ज्यादातर में न तो सफाई और न ही पानी का प्रबंध था। ऐसे में लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए शौचालयों के बदहाल होने से लोग इन्हें इस्तेमाल करने से भी कतरा रहे हैं। दूसरी ओर लोगों में स्वच्छता की अलख जगाने वाले अधिकारी भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। सार्वजनिक शौचालयों की दशा पर संवाददाता की पड़ताल रिपोर्ट...
विज्ञापन

- नप कार्यालय में बने शौचालय की छत टूटी, टंकी भी खाली
नगर परिषद कार्यालय परिसर में मेन गेट के समीप बने सार्वजनिक शौचालय की हालत ही ठीक नहीं है। इसकी छत टूटी हुई है जबकि पानी की टंकी खाली पड़ी है। शौचालय में टोंटी तक नहीं है। शौचालय की यह दशा पिछले कई माह से बनी हुई है।
विज्ञापन

- कोर्ट रोड शौचालय में नहीं पानी का प्रबंध, गंदगी का भी आलम
कोर्ट रोड पर बने शौचालय के हालात भी बदतर बने है। यहां गंदगी का आलम है और पानी तक की सुविधा नहीं है। यहां टॉयलेट शीट लंबे समय से साफ नहीं हुई है। इतना ही नहीं शौचालय में लगी टोंटी भी टूटी हुई हैं जबकि वाशबेसिन भी काम नहीं कर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सब्जी मंडी शौचालय की छत पर उगी झाड़ियां
पुरानी सब्जी मंडी के सामने बने महिला शौचालय में कई दिनों से पानी ही नहीं भरा गया है। इस शौचालय की सफाई भी नहीं हो रही है। शौचालय की छत पर झाड़ियां उगी हुई हैं जिससे छत को नुकसान पहुंच रहा है। शौचालय की टॉयलेट शीट तो सही हैं, लेकिन वाशबेसिन टूटा हुआ है।
- शौचालय में पानी पहुंचाने वाली पाइपलाइन ही टूटी
वैश्य स्कूल के समीप बने शौचालय की सफाई नहीं होने के कारण यहां के दुकानदार परेशान हैं। यहां बने महिला शौचालय में पानी की पाइप लाइन टूटी हुई है और नप द्वारा इसमें लगाए गई टोंटी भी गायब है। यहां शौच करना तो दूर तीन सेकेंड खड़ा रहना भी मुश्किल है।
- रेलवे मोड़ शौचालय पर लटका हे ताला
दो साल पहले रोहतक फाटक के समीप रेलवे रोड मोड़ पर बनाए गए मॉर्डन सार्वजनिक शौचालय पर ताला लगा हुआ है। दुकानदारों का कहना है कि यहां पिछले कई दिनों से ताला लगा हुआ है जिसके चलते वे शौचालय इस्तेमाल नहीं कर पा रहे। करीब एक लाख की लागत इसके निर्माण पर आई थी।
- कॉलेज रोड के पुरुष शौचालय में पानी नहीं महिला शौचालय दो माह से बंद
कॉलेज रोड पर एपीजे कॉलेज के समीप बनाया गया पुरुष शौचालय बदहाल है। वहीं, इसके साथ बनाया गया महिला शौचालय दो माह से बंद है। इन दोनों शौचालयों में पानी का प्रबंध नहीं है और गंदगी फैली हुई है। शौचालय की छत पर रखी गई पानी की टंकी खाली है।
सार्वजनिक शौचालयों की सफाई नियमित की जा रही है। कुछ शौचालयों में जो थोड़ी बहुत खामियां हैं उन्हें हम जल्द दूर करवा देंगे। इसके लिए शौचालय का निरीक्षण किया जाएगा।

अरुण कुमार, सफाई शाखा कार्यकारी प्रभारी

   पुरानी सब्जी मंडी के समीप बने शौचालय की छत पर उगी झाड़ियां।

पुरानी सब्जी मंडी के समीप बने शौचालय की छत पर उगी झाड़ियां।- फोटो : CharkhiDadri

    नगर परिषद कार्यालय में बने शौचालय की टूटी छत व खाली टंकी।

नगर परिषद कार्यालय में बने शौचालय की टूटी छत व खाली टंकी।- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed