फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   protest,civic issuse,charkhi dadri news,PTI

बर्खास्त पीटीआई ने गांवों में प्रचार के लिए बनाई पांच टीम

Mon, 10 Aug 2020 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
protest,civic issuse,charkhi dadri news,PTI
बर्खास्त पीटीआई का धरना शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति जिला प्रधान सज्जन कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को भी जारी रहा। इस दौरान सुमन भैरवी, माया, पूनम, सीमा रानी ने अनशन किया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक रघबीर सिंह व फौगाट खाप-19 प्रधान बलवंत फौगाट मुख्य वक्ता रहे।
बलवंत फौगाट ने खाप की तरफ से 14 अगस्त के जेल भरो आंदोलन के लिए समर्थन दिया। पूर्व विधायक रघबीर छिल्लर ने कहा कि सरकार ने न्यायालय में बर्खास्त पीटीआई की उचित पैरवी नहीं की। सरकार विभागों को निजी हाथों में सौंपना चाहती है, यदि सरकार की नियत साफ है तो उसे विधानसभा में विधेयक लाकर इन बर्खास्त 1983 पीटीआई की बहाली का रास्ता निकालना चाहिए। उन्होंने बर्खास्त पीटीआई को अपना समर्थन देने का वचन दिया। वहीं जिला प्रधान के नेतृत्व में बर्खास्त पीटीआई की पांच टीमें बनाई गई हैं। ये टीमें गांवों में जाकर लोगों को सरकार की मौजूदा कर्मचारी विरोधी नीतियों से अवगत करवा रही हैं। धरना स्थल पर जयभगवान, राज सिंह, राजकुमार घिकाड़ा, राजमिंद्र सिंह, राजेंद्र, पवन कुमार, देवेंद्र कुमार, विजय लांबा, श्रीभगवान, निरूद्दीन, दलबीर सिंह, जगबीर भागवी, सूरता राम, सत्यवीर सरोहा, सुमित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed