फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Project to increase drinking water storage capacity of 115 crores approved

Charkhi Dadri News: 115 करोड़ की पेयजल भंडारण क्षमता बढ़ाने की परियोजना मंजूर

Mon, 03 Apr 2023 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 03 Apr 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Project to increase drinking water storage capacity of 115 crores approved
जलघर में लगा फिल्टर मीडिया।
चरखी दादरी। शहर में पेयजल भंडारण क्षमता बढ़ाने की परियोजना को सरकार ने मंजूरी दे दी है। इस परियोजना पर करीब 115 करोड़ रुपये खर्च होंगे। योजना पूरी होने पर शहर की पेयजल भंडारण क्षमता 35 प्रतिशत तक बढ़ेगी। इसके तहत शहर से करीब तीन किलोमीटर दूर स्थित गांव घिकाड़ा के जलघर को अपग्रेड किया जाएगा। सरकार की स्वीकृति के बाद अब जल्द ही इस परियोजना के लिए बजट मिलने की उम्मीद है और इसके तुरंत बाद टेंडर संबंधी प्रक्रिया शुरू होगी। परियोजना के परवान चढ़ने से एक लाख से अधिक लोगों को पेयजल संकट से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

बता दें कि शहर में पिछले करीब चार दशक पहले की आबादी के अनुरूप पेयजल आपूर्ति की जा रही है। चार दशक पहले शहर की आबादी 32 हजार थी जो अब बढ़कर एक लाख से पार पहुंच चुकी है। आबादी बढ़ने के साथ पेयजल भंडारण क्षमता नहीं बढ़ पाई। यही वजह है कि शहर में प्रतिदिन की जगह एक दिन छोड़कर पेयजल आपूर्ति की जा रही है। एक दिन बाद होने वाली आपूर्ति में भी लो-प्रेशर की समस्या रहती है। इससे लाइनों के अंतिम छोर के उपभोक्ताओं को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पाता। जिससे उन्हें अपनी दैनिक जरूरत पूरी करने के लिए 400 रुपये प्रति टैंकर अदा कर पानी डलवाना पड़ रहा है। वो उपभोक्ता जनस्वास्थ्य विभाग को पेयजल कनेक्शन का बिल भी चुकाते हैं।
विज्ञापन

इन तमाम पहलुओं को देखते हुए विभाग ने सकारात्मक कदम उठाया है। इसके तहत शहर के साथ लगते गांव घिकाड़ा जलघर को अपग्रेड किया जाएगा। इस जलघर की पेयजल भंडारण क्षमता बढ़ाई। यहां नए भंडारण टैंक बनाए जाएंगे जिससे पानी की भंडारण क्षमता बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- लोहारू नहर से जुड़ा है घिकाड़ा जलघर, कई कॉलोनियों में होगी आपूर्ति
घिकाड़ा जलघर लोहारू नहर से जुड़ा है। इस नहर से इसमें पानी डाला जाता है। यहां पानी की क्षमता बढ़ाने के लिए पर्याप्त मात्रा में जगह भी है। घिकाड़ा जलघर से नगर के घिकाड़ा रोड एरिया में बनी कॉलोनियों के अलावा लोहारू रोड कॉलोनी, रोजगार्डन क्षेत्र व एमसी कॉलोनी सहित काफी एरिया को कवर किया जा सकेगा।
- शहर के दोनों जलघरों में तीन नए टैंक बनाने की भी योजना
जनस्वास्थ्य विभाग शहर के मुख्य पुराने चंपापुरी जलघर में दो व कपूरी जलघर में एक नया भंडारण टैंक बनाने की योजना पर भी काम रहा है। इसके लिए भी फाइल हेड ऑफिस भेजी हुई है। इन दोनों जलघरों के परिसर में भी अगर तीन नए स्टोरेज टैंक बन जाते हैं तो शहर में प्रतिदिन पेयजल सप्लाई संभव है। सरकार को ये तीन नए भंडारण टैंक का निर्माण भी इस परियोजना साथ पूरा करने की जरूरत है। शहर में इस समय पेयजल भंडारण क्षमता काफी कम है।

घिकाड़ा प्रोजेक्ट के लिए 115 करोड़ रुपये का बजट मंजूर हो गया है। जल्द ही इस प्रोजेक्ट को सिरे चढ़ाया जाएगा। उसके बाद शहर में पेयजल आपूर्ति में व्यापक सुधार हो जाएगा। विभाग इस दिशा में तेजी से काम कर रहा है।
सोहनलाल, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed