{"_id":"68a3778d0af7767b230000d6","slug":"process-of-taking-free-legal-aid-explained-to-senior-citizens-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-142967-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बुजुर्गों को समझाई निशुल्क कानूनी मदद लेने की प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बुजुर्गों को समझाई निशुल्क कानूनी मदद लेने की प्रक्रिया
Tue, 19 Aug 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 19 Aug 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
चंपापुरी स्थित वृद्धाश्रम में पहुंची जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम। स्रोत: जिविसेप्रा.
- फोटो : मेडिकल कॉलेज में उमड़ी मरीजों की भीड़।
चरखी दादरी। चंपापुरी स्थित वृद्धाश्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। आयोजन जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेश कुमार और मुख्य दंडाधिकारी संजीव काजला के निर्देशानुसार हुआ।
प्राधिकरण के अधिकार रक्षक रोहतास शर्मा ने कहा कि हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से यह एक अटूट पहल की गई है कि हम अपना आजादी का अमृत महोत्सव वरिष्ठ नागरिकों के साथ मनाएं और उनके साथ आजादी के मतवाले शहीदों के विचारों को साझा करें।
समारोह में उपस्थित नागरिकों को फ्री कानूनी सहायता के बारे में बताया गया। इसके अलावा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। बुजुर्गाें को हेल्पलाइन 15100 की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर जिला रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव बलवान सिंह व लेबर विभाग के अधिकारी संजय कुमार, जयश्री, विजय शर्मा, डॉ. मांगेराम शर्मा, वृद्धाश्रम संचालक एवं पूर्व सैनिक राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।