फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   problem of electric and water in 4 wards

Charkhi Dadri News: 4 वार्डाें के 1200 घर झेल रहे बिजली और पेयजल की परेशानी

Fri, 23 May 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 23 May 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
problem of electric and water in 4 wards
12 वार्ड 3 में टैंकर से घर में पानी डलवाते हुए। संवाद
ग्राउंड रिपोर्ट
विज्ञापन




:::::::::::::::::::::::
फोटो-12
वार्ड 3 में टैंकर से घर में पानी डलवाते हुए। संवाद
फोटो-13

वार्ड 4 स्थित शंकर कॉलोनी जहां पेयजल संकट बना है। संवाद

फोटो-14
प्रीति।
फोटो-15

नीलम।
फोटो-16
अमित।
फोटो-17

हुक्मचंद।
:::::::::::::::::::::::::::::::::::::
- शहर के वार्ड 1,2, 3 व 4 में दिनभर में एक से सात घंटे गुल रह रही बिजली आपूर्ति, पेयजल आपूर्ति से बिजली की समयसारिणी नहीं खा रही मेल
- घराें में बनी पानी की किल्लत, टैंकर और कैंपर खरीदकर लोग पूरी कर रहे जरूरतें

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। गर्मी चरम पर है। जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व पेयजल आपूर्ति की समयसारिणी तालमेल नहीं खा रही है। खासकर शहर में हालात काफी बिगड़े हैं।
वार्ड-1,2, 3 व 4 में आलम यह है कि बिजली संकट के चलते लोग पसीने से तर-बतर हैं। पेयजल संकट के कारण कंठ सूखे हैं। घरों में पानी के कैंपर रखवाकर लोग काम चला रहे हैं। इससे 4 वार्डाें के 1200 घर बिजली और पेयजल की परेशानी झेल रहे हैं।
विज्ञापन




इन वार्डोें के बाशिंदों का कहना है कि बिजली आपूर्ति से अधिक परेशान हैं। निगम की ओर से दिन में किसी वार्ड में एक तो किसी में चार घंटे के कट लगाए जा रहे हैं। इतना ही नहीं, ऐसे कट दिनभर में चार से पांच लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षदों की मानें तो बिजली निगम के अधिकारियों से संपर्क किया तो इसका कारण लोड बढ़ना बताया। तापमान में गिरावट आने पर ही स्थायी समाधान होगा।

वहीं, चारों वार्डाें के नागरिक बिजली व पेयजल आपूर्ति शेड्यूल में तालमेल कराने की मांग जिला प्रशासन से कर रहे हैं। ताकि, उन्हें महंगे दामों पर टैंकरों व कैंपरों का पानी न खरीदना पड़े। चारों वार्डाें की मौजूदा स्थिति की बात करें तो करीब 1200 घरों में रहने वाले 5,000 लोग बिजली कटों और पेयजल संकट से त्रस्त हैं।



किस वार्ड में क्या हैं हालात



वार्ड-1: पानी के लिए 150 तो बिजली के लिए 250 घरों के बाशिंदे परेशान

वार्ड-एक के पार्षद जयसिंह लांबा ने बताया कि वार्ड की कुल आबादी 5 हजार है। पानी की समस्या वार्ड में केवल गली नंबर 8 और भाजपा कार्यालय के समीप रहती है। यहां पर करीब 150 घरों में रहने वाले पेयजल संकट झेल रहे हैं। इन घरों तक पानी पहुंच ही नहीं पा रहा है। दूसरी ओर से लो वोल्टेज बिजली आपूर्ति की समस्या भी बनी हुई है। 250 घरों में रहने वाले लोग इस समस्या का दंश झेल रहे हैं।

वार्ड- 2: गली नंबर 12, 20, 22 और 23 पूरी तरह टैंकर के पानी पर निर्भर



वार्ड-2 के पार्षद प्रतिनिधि नरेंद्र दहिया ने बताया कि बिजली निगम ने वार्ड का कनेक्शन घसोला फीडर से किया हुआ है। चार्ज शहर की बिजली आपूर्ति का ले रहे हैं। वार्ड में कट इतने लग रहे हैं कि कोई गिनती ही नहीं है। एक साल से ट्रांसफार्मर लगाने की बात चल रही है, लेकिन, अब तक नहीं लग पाया है। गली नंबर 12, 20, 22, 23 के करीब 300 घरों में पेयजल समस्या है। ये टैंकर पर निर्भर हैं।



वार्ड- 3: आधा वार्ड पेयजल-बिजली समस्या का झेल रहा दंश



वार्ड-3 से पार्षद प्रतिनिधि जितेंद्र ने बताया कि वार्ड की आधी आबादी पानी-बिजली संकट झेल रही है। अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया जबकि समाधान शिविर में भी समस्याएं रखीं। लेकिन, समाधान अब तक नहीं हुआ। दिन में सात से आठ घंटे तक बिजली गुल रहती है। बिजली और पेयजल आपूर्ति की समयसारिणी मेल नहीं खा रह है। वार्ड के 300 से अधिक घरों में यह समस्या बनी है।

वार्ड-4 दो कॉलोनियों में पेयजल संकट, 4 घंटे के लग रहे बिजली कट



नगर परिषद के उप प्रधान संदीप फोगाट ने बताया कि वार्ड की महेंद्रगढ़ चुंगी के पास और शंकर कॉलोनी में पानी की काफी समस्या बनी हुई है। यहां पर करीब 700 लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। यहां पर लोग टैंकर का पानी खरीदकर काम चला रहे हैं। वार्ड के अंतिम छोर पर होने के कारण घरों में पानी नहीं पहुंचता है। दूसरी ओर बिजली के भी 4 घंटे के कट लग रहे हैं।

- लोगों की परेशानी, उन्हीं की जुबानी
दिन में बिजली न रहने के कारण गर्मी में काम करना मुश्किल हो जाता है। कुछ काम तो बिना बिजली के हो ही नहीं हो पाते हैं। इसका समाधान होना जरूरी है।
-प्रीति, वार्ड-1



- वार्ड में खारे पानी की आपूर्ति की जा रही है। पीने के लिए आरओ का पानी रखवाते हैं। कई बार तीन दिन तक पानी नहीं पहुंचता और टैंकर मंगवाकर काम चलाना पड़ता है।




-नीलम, वार्ड-1

- वार्ड में पानी की आपूर्ति की जाती है, लेकिन, उस दौरान बिजली नहीं रहती। बिना मोटर पानी नहीं चढ़ता है। दोनों विभागों को तालमेल करना चाहिए और नागरिकों को सुविधा देनी चाहिए।



-अमित, वार्ड-2

वार्ड में बिजली कट लंबे समय तक रहते हैं। रात को तो पता नहीं चलता कि कितने कट लगते हैं। रात भी बाहर गलियों में बैठकर गुजारनी पड़ती है।



-हुक्मचंद, वार्ड-2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed