फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   problem of drinking water incivil hospital

Charkhi Dadri News: नागरिक अस्पताल में पीने के पानी की समस्या अभी बरकरार

Sun, 19 Oct 2025 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 19 Oct 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
problem of drinking water incivil hospital
अस्पताल परिसर में वाटर कूलर हटाने के बाद वहां लटकती फिल्टर किट। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। दादरी जिला मुख्यालय स्थित जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। अस्पताल के वार्डों में भर्ती मरीजों का कहना है कि पीने का पानी उन्हें वार्ड से दूर बनी टंकी से या परिसर के बाहर दुकानों से खरीद कर लाना पड़ रहा है। हालांकि, अमर उजाला में मरीजों के लिए पीने की पानी की समस्या की खबर 9 अक्तूबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी।
मरीजों ने जिला प्रशासन से अस्पताल परिसर में पीने के पानी की उचित व्यवस्था करवाने की मांग की है ताकि मरीजों व उनके तीमारदारों को पानी के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़े।स्वास्थ्य विभाग भले ही मरीजों को समय पर बेहतर उपचार और दवाएं देने का दावा कर रहा हो लेकिन वार्डों में भर्ती मरीजों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। बार-बार अवगत करवाने के बाद भी स्थिति जस की तस है। वहीं, स्टाफ के लिए प्रतिदिन पानी के कैंपर मंगवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

अस्पताल परिसर में मरीजों के लिए तीन स्थानों पर फिल्टर के साथ वाटर कूलर लगे थे ताकि मरीजों को स्वच्छ पानी मिल सके। इन दिनों वाटर कूलर की जगह केवल फिल्टर किट लटकी हैं। भर्ती मरीजों ने जिला प्रशासन से पीने का पानी उपलब्ध करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed