फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   prinsipal youth fir

प्रधानाचार्य से मारपीट करने वाले युवक पर केस दर्ज

Tue, 07 Jan 2020 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
prinsipal youth fir
रानीला राजकीय स्कूल के प्रधानाचार्य से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है। घायल प्रधानाचार्य के बयान पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रधानाचार्य पर हमला क्रिकेट खेलने से मना करने पर किया गया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में रानीला राजकीय स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने बताया कि एक से पांच जनवरी तक विद्यालय में स्किल डेवलपमेंट का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। गत चार जनवरी को भी कार्यक्रम सुचारू रूप से चल रहा था। कार्यक्रम के दौरान करीबन साढ़े बारह बजे विद्यालय परिसर में क्रिकेट की गेंद आकर गिरी जिससे स्टाफ सदस्य व बच्चे बाल-बाल बच गए। इसके बाद पुन: गेंद आकर गिरी तो युवक गौरव विद्यालय परिसर में आकर कार्यवाहक प्रधानाचार्य के साथ गाली-गलौच करने लगा। उस समय हिंदी प्रवक्ता डॉ. पूनम बाला, एबीआरसी अनू व सफाई कर्मचारी पुष्पा भी बैठे थे। दोबारा युवक ने कार्यवाहक प्रधानाचार्य पर हमला कर दिया। पुलिस बयान में प्रधानाचार्य का कहना है कि वो हमले के दौरान अचेत हो गए और उपचार के लिए पीएचसी रानीला ले जाया गया। जहां से उपचार के लिए पहले सामान्य अस्पताल और फिर पीजीआईएमएस रोहतक रेफर किया गया। पुलिस ने प्रधानाचार्य के बयान पर आरोपी युवक गौरव के खिलाफ आईपीसी की धारा 186, 323, 332 व 353 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed