फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Preparation to deal with waterlogging: 72 pumpset installed in the district, 140 mobile pumpset kept in reserve

जलभराव से निपटने की तैयारी : जिले में लगाए 72 पंपसेट, 140 मोबाइल पंपसेट रखे रिजर्व

Tue, 11 Jun 2024 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 11 Jun 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Preparation to deal with waterlogging: 72 pumpset installed in the district, 140 mobile pumpset kept in reserve
गांव चरखी स्थित सिंचाई विभाग के भंडारण केंद्र में रिजर्व में रखे पंपसेट। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। जून के अंतिम और जुलाई के प्रथम सप्ताह में मानसून के आगमन को देखते हुए जिले के विभिन्न भागों में सिंचाई विभाग ने 72 पंपसेट लगाए हैं। इनके अलावा 140 मोबाइल पंप रिजर्व रखे हैं। इन्हें जरूरत के अनुसार जलभराव वाले क्षेत्रों में लगाया जाएगा। इसके अलावा सिंचाई विभाग ने बिजली निगम को 82 अस्थायी कनेक्शन के लिए आवेदन कर दिया है।
जिले के विभिन्न गांवों में हर साल करीब पांच हजार एकड़ क्षेत्र में जलभराव की समस्या बनती है। ऐसे में जिला प्रशासन व सिंचाई विभाग ने निकासी से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। मौसम विभाग के अनुसार इस बार जिले में मानसून आगमन का संभावित समय 28 जून से तीन जुलाई के बीच माना जा रहा है। इससे पहले ही विभाग तैयारियों में जुट हुआ है।
विज्ञापन

जिले के गांव इमलोटा, मोरवाला, कन्हेटी, सरूपगढ़, सांतौर, भागवी, मोरवाला, समसपुर, झिंझर, खातीवास, बिगोवा, कमोद, जयश्री, मिसरी, बौंदकलां, बिरहीकलां, छपार, रासीवास, चरखी, पांडवास, साहुवास, घिकाड़ा, फतेहगढ़ सहित कई भागों में हर साल मानसून सीजन में जलभराव की समस्या बनती है। निकासी व्यवस्था सही नहीं होने के कारण यह पानी अक्तूबर तक भरा रहता है। इससे खरीफ फसल तो खराब होती ही है, जबकि रबी की फसल की बिजाई भी नहीं हो पाती। इससे किसानों को मोटा आर्थिक नुकसान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन भागों में लगाए गए हैं पंपसेट
सिंचाई विभाग ने गांव बिरही कलां, चरखी, जयश्री, बौंदकलां, इमलोटा, भागवी, समसपुर, नीमड़ी, मोरवाला समेत कई गांवों में 72 पंपसेट फिलहाल लगा दिए हैं। इनके अलावा 140 मोबाइल पंपसेट रिजर्व रखे हैं। इन पंपसेट की क्षमता 05-10 व 20 क्यूसेक पानी उठान क्षमता रहेगी।


एसडीओ व जेई की लगाई डयूटी
सिंचाई विभाग ने एसडीओ व जेई की क्षेत्र वाइज ड्यूटी लगा दी है। ये अधिकारी अपने स्तर पर निगरानी और सरपंचों से संपर्क बनाए रखेंगे, ताकि जरूरत के अनुसार तत्काल पंपसेट लगाए जा सके। इतना ही नहीं सभी ड्रेनों की सफाई का काम भी शुरू है। नहरों की मनरेगा के तहत सफाई करवाई जा रही है।



जिले के विभिन्न भागों में 72 पंपसेट लगाए गए हैं। इनके अलावा 140 मोबाइल पंप तैयार किए गए हैं ताकि जरूरत के अनुसार जलभराव वाले क्षेत्रों में लगाए जा सके। 82 स्थानों पर अस्थायी बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया हुआ है। बारिश की पानी की निकासी के लिए विभाग पूरी तरह से तैयार है। -वेदपाल सांगवान, एक्सईएन मैकेनिकल, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed