फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Pollution 271 after two days of Diwali

Charkhi Dadri News: दिवाली के दो दिन बाद प्रदूषण 271

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Pollution 271 after two days of Diwali
मंगलवार शाम शहर में छाया स्मॉग।
चरखी दादरी। जिले की हवा मंगलवार को फिर से दूषित हो गई। शाम के समय प्रदूषण बढ़ता चला गया। अपराह्न 4 बजे तक प्रदूषण का स्तर 271 दर्ज किया गया। इसके बाद शाम 6 बजे प्रदूषण का औसतन स्तर 297 एक्यूआई रहा, जो चिंताजनक है। वहीं, विशेषज्ञों का कहना है कि दिवाली के बाद प्रदूषण बढ़ना स्वभाविक है। एक्यूआई बढ़ने का मुख्य कारण दिवाली पर हुई आतिशबाजी भी है।
विज्ञापन

बता दें कि दिवाली से दो दिन पहले बारिश होने पर प्रदूषण की समस्या काफी हद तक खत्म हो गई थी। उस दौरान प्रदूषण का औसतन स्तर 100 एक्यूआई से भी नीचे आ गया था। दिवाली के अगले दिन सोमवार को भी जिले में प्रदूषण का स्तर 104 एक्यूआई रहा। सोमवार शाम के मुकाबले मंगलवार सुबह प्रदूषण का स्तर 90 एक्यूआई बढ़कर 194 पहुंच गया।
विज्ञापन

मंगलवार शाम 4 बजे जिले में प्रदूषण का औसतन स्तर 271 एक्यूआई दर्ज किया गया, जबकि शाम 6 बजे ये स्तर बढ़कर 297 एक्यूआई पहुंच गया। सुबह 10 बजे प्रदूषण का अधिकतम स्तर 317 तो शाम 6 बजे अधिकतम स्तर 379 एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


- लगातार चौथे दिन भी हुई आतिशबाजी
मंगलवार को लगातार तीसरे दिन लोगों ने शहर में पटाखें फोड़े। शहर में आतिशबाजी की शुरुआत शनिवार से हुई थी। रविवार को सर्वाधिक आतिशबाजी हुई। वहीं, सोमवार और मंगलवार को भी लोग आतिशबाजी से बाज नहीं आए और हवा के प्रदूषित होने का ये भी मुख्य कारण रहा।

- अधिकतम और न्यूनतम तापमान में आई गिरावट
सोमवार के मुकाबले मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 14 डिग्री दर्ज किया गया था जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 12 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में एक और न्यूनतम में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed