फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Police Operation Akraman in Dadri raided several places 21 accused arrested

हरियाणा में ऑपरेशन आक्रमण: दादरी में 97 पुलिस जवानों की टीम ने अलग-अलग जगह की रेड, 21 आरोपी गिरफ्तार

Sun, 27 Oct 2024 03:51 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 27 Oct 2024 03:51 PM IST
सार

दादरी पुलिस ने रविवार को ऑपरेशन आक्रमण चलाकर अलग-अलग मामलों में 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ के निर्देशों पर 21 टीमों का गठन किया।

विज्ञापन
Police Operation Akraman in Dadri raided several places 21 accused arrested
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा में पुलिस की तरफ से अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन आक्रमण चलाया जा रहा है। दादरी पुलिस ने रविवार को ऑपरेशन आक्रमण चलाकर अलग-अलग मामलों में 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ के निर्देशों पर 21 टीमों का गठन किया। टीमों ने ताबड़तोड़ दबिश देकर अवैध शराब बिक्री, चोरी और जुआरियों को अलग-अलग जगहों से गुप्ता सूचना के आधार पर काबू किया।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि 27 अक्तूबर को पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर के निर्देशानुसार और पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ के मार्गदर्शन में ऑपरेशन आक्रमण चलाया गया। इसके लिए गठित की गईं 21 टीमों में 97 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को शामिल किया गया। इन टीमों ने एकसाथ दबिश देने शुरू की और इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए।
विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया कि ऑपरेशन आक्रमण के तहत आबकारी अधिनियम के 3 मामले दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। तीनों से देसी शराब की 56 बोतलं बरामद की गईं। वहीं, जुआ अधिनियम के तहत 5 मामले दर्ज करते हुए आठ आरोपियों को काबू किया गया और उनसे 8430 रुपये बरामद हुए। इनके अलावा साइबर क्राइम और चोरी के 10 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


184 चालकों के किए चालान
ऑपरेशन आक्रमण के तहत जिला चरखी दादरी पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत 184 चालान किए। इनमें से 106 चालान गलत लेन में वाहन चलाने के रहे जबकि 78 चालान अन्य यातायात नियम तोड़ने पर किए गए।


जिला में अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है। समय-समय पर जिला पुलिस ऑपरेशन चलाकर अपराधियों पर कार्रवाई करती है। इस बार ऑपरेशन आक्रमण के तहत 21 पुलिस टीमों ने 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी। -पूजा वशिष्ठ, एसपी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed