फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Police crack down on traffic violators, with checking campaigns continuing from highways to the city.

Charkhi Dadri News: यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर पुलिस की सख्ती, हाईवे से लेकर शहर तक चेकिंग अभियान जारी

Sat, 06 Dec 2025 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 06 Dec 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Police crack down on traffic violators, with checking campaigns continuing from highways to the city.
चरखी दादरी। जिले में ट्रैफिक जागरूकता और सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। सर्दी और धुंध का मौसम शुरू होते ही जिले में दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है, ऐसे में पुलिस ने शहर से लेकर हाईवे तक सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग और दस्तावेजों की कमी के मामले में लगातार चालान काटे जा रहे हैं। शहर के मुख्य चौक-चौराहों, ट्रैफिक पॉइंट और स्टेट हाईवे पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। यातायात ट्रैफिक पुलिस ने ड्राइवरों को लो बीम, इंडिकेटर, साइड मिरर और रिफ्लेक्टिव स्टिकर का उपयोग करने के लिए भी जागरूक किया है।
विज्ञापन


ओवर स्पीडिंग पर भी नजर
चेकिंग के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों के कागजात भी जांचे। कई वाहन बिना आरसी, बीमा और ड्राइविंग लाइसेंस के चलते पाए गए, जिन पर जुर्माना लगाया गया। ओवर स्पीडिंग और स्टंट करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि कुछ स्थानों पर ओवरस्पीडिंग कैमरे भी सक्रिय कर दिए गए हैं। मुख्य मार्गों के अलावा अब ग्रामीण एरिया में भी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


वर्जन:
पुलिस प्रशासन की अपील है कि वे सड़क सुरक्षा को गंभीरता से लें और नियमों का पालन करें। इसका उद्देश्य लोगों को परेशान करना नहीं बल्कि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है। नियम तोड़ोगे तो चालान होगा, लेकिन नियम मानोगे तो सफर सुरक्षित होगा। - योगेश कुमार, पुलिस प्रवक्ता दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed