फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Police broke door of room built in field in Dadri and recovered opium and hashish

Dadri: खेत में बने कमरे का दरवाजा तोड़ पुलिस ने बरामद की अफीम और चरस, गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई

Wed, 23 Oct 2024 03:08 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 23 Oct 2024 03:08 PM IST
सार

दादरी-पुलिस टीम जब ताला तोड़कर कमरे के अंदर पहुंची तो वहां फौजी रंग का एक बैग मिला। जब बैग को खोलकर चेक किया गया तो इसमें से 5 अफीम से भरी पॉलीथिन बरामद हुईं। इतना ही नहीं इसी बैग में एक प्लास्टिक का कट्टा मिला जिसमें से 8 पैकेट चरस के बरामद हुए।

विज्ञापन
Police broke door of room built in field in Dadri and recovered opium and hashish
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चरखी दादरी के निमली गांव स्थित एक खेत में बने कमरे से स्पेशल स्टाफ टीम ने 9.04 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद किए। कमरे से 3.370 किलोग्राम अफीम और 5.670 ग्राम चरस बरामद हुई। इस संबंध में तस्कर प्रदीप के खिलाफ सदर थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मंगलवार शाम स्पेशल स्टाफ प्रभारी एसआई दिलबाग सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि निमली निवासी प्रदीप मादक पदार्थ तस्कर है। वो काफी मात्रा में अफीम और चरस लेकर आया हुआ है और इसे उसने खेत में बने कमरे में छिपाकर रखा हुआ है। सूचना के आधार पर स्पपेशल स्टाफ टीम ने निमली गांव स्थित प्रदीप के खेत में दबिश दी।
विज्ञापन




खेत में पुलिस टीम को प्रदीप का पिता सतबीर हाजिर मिला जबकि कमरे पर ताला जड़ा मिला। खेत में मौजूद मिले सतबीर ने एसआई दिलबाग सिंह को बताया कि कमरे पर लगे ताला की चाबी उसके बेटे प्रदीप के पास है। इसके बाद पुलिस ने राजपत्रित अधिकारी के तौर पर काराधान निरीक्षक मुकेश कुमार को मौके पर बुलाया। इसके बाद तस्कर प्रदीप के पिता सतबीर और राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में पुलिस टीम कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई और मादक पदार्थ बरामद कर लिए। हालांकि तस्कर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


5 पॉलीथिन में अफीम तो 8 में मिली चरस
पुलिस टीम जब ताला तोड़कर कमरे के अंदर पहुंची तो वहां फौजी रंग का एक बैग मिला। जब बैग को खोलकर चेक किया गया तो इसमें से 5 अफीम से भरी पॉलीथिन बरामद हुईं। इतना ही नहीं इसी बैग में एक प्लास्टिक का कट्टा मिला जिसमें से 8 पैकेट चरस के बरामद हुए। चरस का एक पैकट आधा व एक थोड़ा सा कटा मिला जबकि बाकी पैकेट खाकी टेप लगाकर पैक किए मिले।

13 लाख रुपये है पकड़े गए मादक पदार्थों की कीमत
स्पेशल स्टाफ प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि पकड़े गए मादक पदार्थों की कीमत करीब 13 लाख रुपये है। इसमें से अफीम की कीमत करीब साढ़े 10 लाख और चरस की कीमत करीब ढाई लाख रुपये से अधिक है। वहीं, मादक पदार्थ की इस खेप को बेचकर आरोपी दोगुना मुनाफा कमाता।

दो टीमों आरोपी की तलाश में दे रही दबिश
निमली निवासी तस्कर प्रदीप फिलहाल पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दो टीमें प्रयास कर रही हैं। इनमें एक टीम स्पेशल स्टाफ की और दूसरी सदर थाने की है। पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि जल्द ही आरोपी को काबू कर मादक पदार्थ के नेटवर्क को लेकर पूछताछ की जाएगी।

अधिकारी के अनुसार
स्पेशल स्टाफ प्रभारी दिलबाग सिंह की टीम ने निमली गांव में दबिश देकर मादक पदार्थों की खेप पकड़ी है। इस संबंध में तस्कर प्रदीप के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उसके पिता की मौजूदगी में ही पुलिस ने खेत में बने कमरे की तलाशी लेकर मादक पदार्थ बरामद किए। -धीरज कुमार, डीएसपी हेडक्वार्टर।

गोदाम से 60 किलोग्राम काजू चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना 

चरखी-दादरी के शहर के रोहतक रोड स्थित एक गोदाम से 60 किलोग्राम काजू चोरी हो गए। चोरी होने की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। गोदाम मालिक की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने 9 महिलाओं पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  पुलिस को दी शिकायत में भीम सैनी ने बताया कि वह शहर के वार्ड 7 का निवासी है। शहर के पुराना बस स्टैंड के पास उनका राजल हलवाई नामक मिष्ठान भंडार है। इसके लिए उन्होंने रोहतक रोड पर एक गोदाम बनाया हुआ है और मिठाई बनाने के लिए वे सारा सामान गोदाम में रखते हैं।



19 अक्तूबर को उन्होंने गोदाम से सामान निकाला था और सामान लेकर दुकान पर आ गए। इस दौरान दुकान के कर्मचारी गोदाम को ताला लगाना भूल गए। इसके बाद 22 अक्तूबर को वे गोदाम में सामान लाने के लिए गए तो दरवाजा खुला मिला। बाद में उन्होंने अपने कर्मचारियों से ताला न लगाने के बारे में पूछताछ की। गोदाम में सामान की जांच करने पर उन्हें काजू के टीन नहीं मिले। बाद में उन्होंने आसपास पूछताछ की तो पता चला कि 19 अक्तूबर को ही कुछ महिलाएं गोदाम में आई थी। बाद में उन्होंने गोदाम के बाहर लगे सीसीटीवी की जांच की।

इसमें सड़क से कचरा बीनने वाली कुछ महिलाएं आती दिखाई दी। इसमें एक-एक कर महिलाएं गोदाम में जाती हैं जबकि कुछ निगरानी के लिए बाहर खड़ी रहती हैं। इसके बाद अपने कूड़ा बीनने के प्लास्टिक कट्टे में टीन समेत काजू लेकर आती हैं। बाद में मुख्य रोड पर ई-रिक्शा में बैठकर चली जाती हैं। अब संचालक की शिकायत पर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मौके से फिंगरप्रिंट लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed