फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Police arrested the driver who absconded with 51.40 lakhs from Mehandipur

Charkhi Dadri News: 51.40 लाख लेकर फरार हुए चालक को पुलिस ने मेहंदीपुर से किया गिरफ्तार

Sat, 13 May 2023 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 13 May 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Police arrested the driver who absconded with 51.40 lakhs from Mehandipur
चरखी दादरी। स्पेशल स्टाफ टीम ने आठ दिन पहले 51.40 लाख रुपये लेकर फरार हुए कार चालक सोनू को मेहंदीपुर (राजस्थान) से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस ने 51.40 लाख रुपये आरोपी के घर से बरामद कर लिए। 500 और 2000 के नोटों की गड्डी को उसने प्लास्टिक के कट्टे में डालकर पशु बांधने वाली जगह पर दबा दिया था।
विज्ञापन

उप पुलिस अधीक्षक देशराज ने शनिवार दोपहर 3 बजे अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर आरोपी को गिरफ्तार करने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि शंकर कॉलोनी निवासी गोपाल ने 3 मई को पुलिस को एक शिकायत दी थी। उसने बताया था कि वह मोबाइल एसेस्सरीज का कार्य करता है। 3 मई को उसने अमित और कार चालक सोनू को 51.40 लाख रुपये लाने के लिए नरेला भेजा था। देर रात अमित और सोनू दादरी पहुंच गए थे। शिकायतकर्ता के अनुसार इसके बाद चालक सोनू अमित को कॉलोनी में उतारकर चला गया। इसके बाद वह गाड़ी को उसके परिचित के घर खड़ी कर रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ की थी।
विज्ञापन

एसपी ने स्पेशल स्टाफ को सौंपा था केस
पुलिस अधीक्षक नितिका गहलोत ने स्पेशल स्टाफ इंचार्ज शमशेर सिंह के नेतृत्व में एक टीम बनाई। टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी सोनू को शुक्रवार को मेहंदीपुर से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद टीम ने उससे सख्ती से पूछताछ कर नकदी भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दादरी आने के बाद आया सोनू को लालच
सोनू ने बताया कि दादरी आने के बाद उसको इतनी बड़ी रकम एकसाथ देखकर लालच आ गया। वह घर में पशु बांधने की जगह इन रुपयों को दबा गया और पैदल ही मेहंदीपुर चला गया। उसने सोचा था कि मामला दब जाएगा तो वो लौट आएगा। उसके लौटने से पहले ही पुलिस उस तक पहुंच गई।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed