फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Police arrested the accused of cheating of 2.90 lakhs, court sent him to jail

Charkhi Dadri News: पुलिस के हत्थे चढ़ा 2.90 लाख की ठगी का आरोपी

Thu, 21 Aug 2025 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 21 Aug 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Police arrested the accused of cheating of 2.90 lakhs, court sent him to jail
चरखी दादरी। ट्रेडिंग में रुपये कमाने का झांसा देकर लाडावास के अनिल कुमार से 2.90 लाख रुपये ठगने के आरोपी राजस्थान के चितौडगढ़ जिले के गांव काकरवा भूपालसागर निवासी किशनलाल को पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी को कोर्ट के आदेश अनुसार जेल भेज दिया गया है। इस मामले में अभी गुजरात के महेसाना निवासी हर्षभाई की गिरफ्तारी भी होनी है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि 28 फरवरी 2025 को अनिल कुमार ने पुलिस को ठगी की शिकायत दी थी। उन्होंने बताया था कि वो डीआरडीओ में सीनियर एग्जीक्यूटिव हैं। 2 जुलाई 2024 को व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया, जिसमें ट्रेडिंग को लेकर पूछा गया। इच्छा जाहिर करने पर बताया कि वो 20 प्रतिशत मुनाफे पर काम करते हैं।
विज्ञापन

15 जुलाई 2024 को व्हाट्सएप पर मैसेज कर बताया कि आपका ऑफलाइन खाता खुल गया है और आप ट्रेडिंग शुरू कर सकते है। इसके बाद अनिल कुमार ने पहले 10 हजार रुपये भेज दिए। इसके बाद 18 जुलाई को 20 हजार का निवेश कराया। अगले दिन कहा कि निवेश में मुनाफा हुआ है और व्हाट्सएप पर एक फेक स्क्रीनशॉट शेयर किया। इसके बाद उन्होंने अनिल कुमार से 2 लाख 30 हजार और 30 हजार रुपये की दो ट्रांजेक्शन और करवाकर 2.90 लाख की ठगी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर थाना पुलिस ने अनिल कुमार की शिकायत पर केस दर्ज किया। जांच के दौरान ठगी के रुपये दो अलग-अलग बैंकों के खातों में भेजे गए थे। एक बैंक के खाता धारक किशनलाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed