{"_id":"658b26d1a226c7d9d20c5cd5","slug":"pocso-act-is-a-sensitive-subject-just-fixing-the-responsibility-will-not-help-navratna-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-11196-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोक्सो एक्ट संवेदनशील विषय, सिर्फ जिम्मेदारी तय करने से बात नहीं बनने वाली : नवरत्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोक्सो एक्ट संवेदनशील विषय, सिर्फ जिम्मेदारी तय करने से बात नहीं बनने वाली : नवरत्न
Wed, 27 Dec 2023 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 27 Dec 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
बिरहीकलां डाइट में आयोजित कार्यशाला में मौजूद एबीआरसी और बीआरपी।
चरखी दादरी। बिरहीकलां डाइट में कार्यशाला आयोजित कर दादरी और भिवानी जिला के एबीआरसी व बीआरपी को पॉक्सो एक्ट की जानकारी दी गई। कार्यशाला में 60 से अधिक बीआरपी और एबीआरसी शामिल हुए। वरिष्ठ विषय विशेषज्ञ एवं प्राचार्य नवरत्न पांडे कार्यशाला के मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने कहा कि केवल जिम्मेदारी तय कर देने से बात नहीं बनने वाली, ये विषय बड़ा संवेदनशील है। आप इसे अच्छी तरह पढ़कर विद्यालय मुखियाओं के बीच लेकर जाएं। इस खूब चिंतन मनन करें ताकि कोई ऐसा समाधान निकले कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं समाज में न घटित हो।
जिला वन स्टॉप केंद्र से पॉक्सो एक्ट के प्रमुख विधि काउंसलर प्रवीन व अर्चना ने भी प्रतिभागियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर स्वाति और नरेंद्र शर्मा ने बताया कि उन्होंने पहले स्वयं हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (हिपा) गुरुग्राम से प्रशिक्षण लिया और अब डाइट बिरहीकलां में प्रशिक्षण शिविर आयोजित करवा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में स्कूली बच्चों के अधिकार, अभिभावकों के कर्तव्य एवं अधिकार, पॉक्सो एक्ट की आवश्यकता, प्रमुख धाराएं और गुड टच व बैड टच के साथ हिपा द्वारा उपलब्ध कराई सामग्री पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्रबंधक के रूप में सुशील कुमार व्याख्याता अंग्रेजी व राकेश कुमार व्याख्याता केमिस्ट्री डाइट बिरही कलां ने भी प्रथम सत्र में प्रतिभागियों को संबोधित किया। लंच के बाद दूसरे सत्र में प्रतिभागियों को पॉक्सो एक्ट की प्रति व अन्य सामग्री उपलब्ध करवाए गए।
विज्ञापन
प्रशिक्षण कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में डाइट डीडीओ व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नवीन नारा का मार्गदर्शन रहा। इस मौके पर वरिष्ठ प्रवक्ता सुजीता, अनिल, राजेश, जोगेंद्र, धर्मबीर, हरपाल आदि मौजूद रहे।