फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   plan ready for agrasen jayanti

Charkhi Dadri News: चार दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव की रूपरेखा की तैयार

Tue, 03 Sep 2024 05:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 03 Sep 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
plan ready for agrasen jayanti
अग्रवाल धर्मशाला में बैठक करते हुए विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि। स्रोत : संस्था
आयोजन की तैयारियों को लेकर शहर स्थित अग्रसेन धर्मशाला में सोमवार को आयोजित की गई बैठक, 30 सितंबर से शुरू होंगी गतिविधियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर स्थित अग्रसेन धर्मशाला में सोमवार को अग्रवाल सभा की बैठक आयोजित की गई। इसमें चार दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव के संबंध में चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता अग्रवाल सभा के प्रधान पवन गुप्ता ने की जबकि संचालन शुभम गोयल ने किया।
प्रधान गुप्ता ने बताया कि 30 सितंबर से तीन अक्तूबर तक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने अपनी राय दी। सर्वसम्मति से कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। उन्होंने बताया कि 30 सितंबर को गीता भवन में अग्रवाल सेवा संघ की ओर से निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। एक अक्तूबर को सुबह 10 बजे रेलवे स्टेशन पर एक दिन निशुल्क भोजन वितरित किया जाएगा। सांय चार बजे अग्रवाल भवन में परिवार मिलन कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन

2 अक्तूबर को सुबह नौ बजे श्रीकृष्ण गोशाला में सवामणी लगाई जाएगी और अनाथ आश्रम में प्रसाद वितरित किया जाएगा। इसके बाद सुबह 11 बजे रासीवासिया धर्मशाला में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रसाद वितरित किया जाएगा। उसी दिन सायं चार बजे भगवान अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर वैश्य कन्या विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन अक्तूबर को सुबह 10 बजे वैश्य विद्यालय के मुख्य द्वार पर भगवान अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण, प्रसाद वितरण व आरती की जाएगी। इसके बाद दोपहर 11 बजे भगवान अग्रसेन की शोभायात्रा शुरू की जाएगी।

- बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में प्रेम मित्तल, पवन दिल्लीवान, संदीप गोयल, अरुण गर्ग, जगदीश प्रसाद ऐरण, विनोद गर्ग, सुरेश ऐरण, गंगा राम बिरोहडिया, ईश्वर चंद्र अधिवक्ता, रविंद्र गुप्ता, राधे श्याम गर्ग, विष्णु कुमार मित्तल, चंद्रमोहन गुप्ता, सुरेश पांडवानिया, विनोद गुप्ता, अरविंद गर्ग, नरेश, विष्णु गोयल आदि मौजूद रहे।

फोटो- 05
अग्रवाल धर्मशाला में बैठक करते विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed