फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   People are suffering from dengue even after fogging, 65 patients found in five days

फॉगिंग के बाद भी लोग हो रहे डेंगू पीड़ित, पांच दिन में मिले 65 मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
People are suffering from dengue even after fogging, 65 patients found in five days
फोटो 01 एमसी कॉलोनी क्षेत्र में फोगिंग करती नप कर्मचारी। संवाद - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। कोरोना वायरस के बाद अब डेंगू मच्छर का डंक जिला वासियों पर घातक साबित हो रहा है। पिछले पांच दिन में 65 मरीज सामने आ चुके है। एमसी कॉलोनी में लगातार सामने आ रहे केसों को देखते हुए यहां नगर परिषद की ओर से पांच बार फॉगिंग भी करवाई। बावजूद इसके डेंगू के मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को 14 नए मरीज सामने आए। जिसके बाद डेंगू पीड़ित मरीजों का आंकड़ा 224 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

विशेषज्ञों का कहना है कि फॉगिंग का प्रभाव एक समय तक होता है और उसके बाद मच्छर फिर से एक्टिव हो जाते है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के अनुसार नवंबर के अंत तक डेंगू का प्रकोप रहेगा और तब तक मरीजों की संख्या 325 तक पहुंचने का अनुमान है। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग एंटी लारवा एक्टिविटी कर रहा है।
विज्ञापन

अब तक जिले में डेंगू पीड़ित मिले 224 मरीजों में से 65 फीसदी शहरी और 35 फीसदी ग्रामीण क्षेत्र के रहने वाले है। शहर में 142 और गांवों में 82 लोग डेंगू पीड़ित मिले हैं। शहरी की एमसी कॉलोनी में 20 से अधिक केस सामने आ चुके हैं। नगर परिषद यहां पांच बार फॉगिंग करवा चुकी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार फॉगिंग करने के बाद भी क्षेत्र में डेंगू मरीज मिल सकते हैं। उनका कहना है कि फॉगिंग से उन्हीं मच्छरों पर प्रभाव पड़ेगा जो उसे क्षेत्र में हो। फॉगिंग का असर कम होने पर मच्छरों को प्रकोप बढ़ जाता है। अकेले अक्तूबर में 150 से अधिक केस मिल चुके हैं। दिवाली के समीप पिछले पांच दिनों से धड़ाधड़ डेंगू मरीज मिल रहे हैं। पिछले पांच दिनों के आंकड़ों को अगर देखें तो हर दिन 13 लोग डेंगू के शिकार बने हैं। विभाग का इस साल डेंगू जांच के लिए एक हजार सैंपल लेने का लक्ष्य है। अब तक करीब 600 सैंपल लिए जा चुके हैं। नवंबर में करीब 400 सैंपल और लिए जाएंगे। डेंगू की मौजदा रफ्तार और पिछले साल के आंकड़ों के अनुसार नवंबर के अंत तक डेंगू मरीजों की संख्या 325 तक पहुंचने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि एंटी लारवा एक्टिविटी नवंबर के अंत तक लगातार जारी रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन क्षेत्रों के लोग बने डेंगू का शिकार
अब तक गोरिया, मालकोष, रणकौली, बालरोड, झोझू खुर्द, मानकावास, वार्ड-14, वार्ड-10, वार्ड-4, आदर्श धर्मशाला क्षेत्र, वार्ड-17, आश्रम रोड, छोटी बाजारी, बड़ा शिव मंदिर, शिव स्कूल के समीप, रावलधी, झोझूकलां, चांगरोड, बौंदकलां, एमसी कॉलोनी, प्रेम नगर, समसपुर, खेड़ी बूरा, महराणा, ढाणी फौगाट, घिकाड़ा रोड, वार्ड-19, लाधान पाना, पुरानी अनाज मंडी, झज्जर घाटी, रोहतक चौक, रविदास बस्ती,, एपीजे कॉलेज क्षेत्र, महेंद्रगढ़ चुंगी और वार्ड- आठ में डेंगू का प्रकोप बना हुआ है।
ये हे पिछले तीन सालों की स्थिति
साल - डेंगू केस- मौत
2021- 224 - 0
2020- 138- 0
2019- 26 - 0
फिर प्लॉटों का निरीक्षण करेगा विभाग
डेंगू के मामले लगातार सामने आने के बाद भी प्रशासन शहर के खाली प्लॉटों में भरे पानी की निकासी नहीं करवाया पाया है। करीब दस दिन पहले स्वास्थ्य विभाग ने शहर में किए गए सर्वेक्षण की रिपोर्ट प्रशासन को भेजी थी और उसके मुताबिक 289 प्लॉटों में पानी भरा था। स्वास्थ्य विभाग इस संबंध में रिमाइंडर भी भेज चुका है और अगले सप्ताह से दोबारा सर्वे शुरू करेगा और उस दौरान उन प्लॉटों की सूची तैयार की जाएगी, जहां बारिश का पानी भरा हुआ है।

------
वर्जन::
डेंगू का प्रकोप नवंबर के अंत तक रहेगा। अब सर्दी का आगाज हो गया है और घर के आस-पास भरा बारिश का पानी भी दूषित होने लगा है, जिससे डेंगू केस में अब कमी आएगी।
डॉ. गौरव भारद्वाज, डिप्टी सीएमओ एवं डेंगू नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed