फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Overnight stay in Ravaldhi; DC and SP heard 59 complaints from villagers

Charkhi Dadri News: रावलधी में रात्रि ठहराव, डीसी व एसपी ने सुनी ग्रामीणों की 59 शिकायतें

Fri, 24 Jul 2026 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 24 Jul 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Overnight stay in Ravaldhi; DC and SP heard 59 complaints from villagers
अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए उपायुक्त मनदीप कौर।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और शासन-प्रशासन की पहुंच सीधे ग्रामीण स्तर तक सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी कड़ी में बुधवार रात्रि ठीक 7:20 बजे जिला उपायुक्त मनदीप कौर और पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार ने संयुक्त रूप से गांव रावलधी में रात्रि ठहराव किया। इस दौरान गांव में जन सुनवाई शिविर का आयोजन किया गया। रात्रि ठहराव के दौरान ग्रामीणों ने कुल 59 शिकायतें प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कीं।
विज्ञापन

उपायुक्त मनदीप कौर ने कार्यक्रम में कुछ अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए स्पष्ट कहा कि रात्रि ठहराव कार्यक्रम को केवल औपचारिकता न समझा जाए। अधिकारी स्वयं मौके पर मौजूद रहकर लोगों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पानी निकासी व फैमिली आईडी की रखी समस्याएं
इनमें फैमिली आईडी में आय सुधार, पेंशन, आवास योजना, गंदे पानी की निकासी, स्ट्रीट लाइट, खेल मैदान का विकास और अवैध शराब ठेके से संबंधित प्रमुख समस्याएं शामिल थीं। उपायुक्त ने प्रत्येक शिकायत को बेहद गंभीरता से सुना और मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। रात्रि ठहराव जन संवाद कार्यक्रम में गांव में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रखी समस्याएं
समाधान शिविर में पहली शिकायत लीलावती ने फैमिली आईडी में अलग से नाम जुड़वाने और आय संशोधन से संबंधित मामलों में शिकायत रखी गई। उपायुक्त ने तुरंत संबंधित विभाग को आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए। वहीं निर्मला ने आवास निर्माण और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत मकान निर्माण में सहायता प्रदान करने की मांग पर प्रशासन ने सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। विद्या देवी (शराब ठेका हटाने की मांग) : ग्रामीणों ने गांव में स्थित शराब ठेके को हटाने और अवैध रुप से शराब की बिक्री पर रोक लगाने की पुरजोर मांग की।
ओपन जिम स्थापित करवाने की मांग
इस दौरान ग्राम पंचायत की ओर गांव के स्टेडियम समतली करने, मैट बिछाने, खेल सामग्री उपलब्ध कराने, ओपन जिम स्थापित करने और लाइट व चहारदीवारी की व्यवस्था करने की मांग रखी गई। डीसी ने मौके पर ही खेल विभाग और पंचायत अधिकारियों को स्टेडियम में तुरंत सुविधाएं बढ़ाने तथा पार्क में पौधे लगवाने के निर्देश दिए।
गांव में गंदे पानी की निकासी के उचित प्रबंध न होने और नाला न होने की समस्या पर संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने पंचायत को निर्देश दिए कि जल निकासी की व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जाए। जनसुनवाई के दौरान उपायुक्त मनदीप कौर ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और ग्रामीणों की शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की कोताही या हीला-हवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सुबह 11 बजे तक लगना चाहिए बिजली कनेक्शन
रात्रि ठहराव के दौरान तालाबों में भरे पानी की निकासी को लेकर शिविर में पहुंचे गांव समसपुर के ग्रामीणों ने लंबित पड़े बिजली कनेक्शन को लेकर उपायुक्त को अवगत करवाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के दोनों तालाब ओवरफ्लो हो गए हैं जिसके कारण गांव की फिरनी व घरों के अंदर तक दूषित पानी पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि पानी निकासी के लिए बिजली निगम नया कनेक्शन देने में आनाकानी कर रहा है ग्रामीणों की शिकायत सुनने के बाद उपायुक्त ने तुरंत निगम के एक्सईएन को बुलाकर सुबह 11 बजे तक कनेक्शन लगाने के आदेश जारी किए गए।
1984 में बना था 100 प्रतिशत दिव्यांगता प्रमाण पत्र
रावलधी गांव में आयोजित रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान गांव निवासी शीला देवी ने उपायुक्त के समक्ष अपनी पीड़ा रखते हुए बताया कि वह पिछले 12 वर्षों से दिव्यांगता प्रमाणपत्र के नवीनीकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग के चक्कर काट रही हैं लेकिन अधिकारी कभी भिवानी तो कभी रोहतक भेजकर उनको परेशान कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित अधिकारी हर बार नए दस्तावेज या औपचारिकताओं का हवाला देकर उन्हें लौटा देते हैं। दिव्यांग महिला की बात सुन उपायुक्त ने संबंधित एसएमओ को बुलाकर जबावदेही स्पष्ट करने को कहा और जल्द प्रमाणपत्र का नवीनीकरण कराने के आदेश दिए। जिला रेडक्रास सचिव को तलब कर व्हील चेयर व अन्य उपकरण उपलब्ध करवाने को कहा गया।
ग्रामीण सरकारी योजनाओं का उठाए लाभ
अधिकारियों और कर्मचारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को उनका पूर्ण लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। विभागीय अधिकारियों ने मंच से भी अपनी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए उनका फायदा उठाने की पूर्ण प्रक्रिया से अवगत करवाया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार पी, एसडीएम डॉ. विरेंद्र सिंह, सीईओ जिला परिषद प्रदीप अहलावत सहित, रोडवेज महाप्रबंधक नवीन शर्मा, जिला वन राजिक अधिकारी हेमंत पारिक व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed