{"_id":"660c4904daa18a5b84010a9e","slug":"orientation-program-of-jbt-trainees-completed-seven-weeks-internship-from-today-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-115749-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: जेबीटी प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम संपन्न, सात सप्ताह की इंटर्नशिप आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: जेबीटी प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम संपन्न, सात सप्ताह की इंटर्नशिप आज से
Tue, 02 Apr 2024 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 02 Apr 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। डीएलएड यानी जेबीटी प्रशिक्षुओं के लिए दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का मंगलवार को समापन हुआ। गांव बिरही कलां स्थित डाइट में प्रशिक्षुओं को इंटर्नशिप के बारे में विविध जानकारी दी गई। उन्हें नवीनतम शिक्षण पद्धतियों का ज्ञान कराया गया। कार्यक्रम में जिला चरखी दादरी व भिवानी के तहत आने वाले करीब 35 शिक्षण कॉलेजों के करीब 1500 छात्र-अध्यापकों ने भाग लिया।
डाइट प्राचार्य ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि ओरिएंटेशन कार्यक्रम पूरा होने के बाद अब छात्र-अध्यापक राजकीय व प्राइवेट स्कूलों में तीन अप्रैल से सात सप्ताह की इंटर्नशिप शुरू करेंगे। स्कूलों में यह इंटर्नशिप 16 मई तक होगी। इसके बाद 17 व 18 मई को डाइट बिरही कलां में असाइनमेंट कार्यक्रम होगा। इसमें छात्र-अध्यापकों की ओर से इंटर्नशिप के दौरान तैयार की पाठ योजना, शिक्षण सामग्री, सहायक सामग्री का मूल्यांकन किया जाएगा। डाइट प्राचार्य ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि प्राइमरी शिक्षक कोर्स में छात्र-अध्यापकों को स्कूलों में पढ़ाने का अभ्यास कराया जाता है, ताकि उनमें आत्मविश्वास जगाया जा सके।
कार्यक्रम में सीनियर प्राध्यापक नवरत्न पांडे, सुजीता, सुशील कुमार, राजेश गोदारा, डॉ. ओमप्रकाश, सोमवीर जाखड़, श्रुति, मोनिका ने छात्र-अध्यापकों को शिक्षण संंबंधी विविध जानकारी दी। इस दौरान लिपिक संजीव कुमार व रमेश कुमार का सहयोग रहा।