{"_id":"67800b82108b7a8c8f0d647f","slug":"online-advise-demanded-for-budget-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-129590-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: हरियाणा के आम बजट-2025 के लिए सरकार को ऑनलाइन सुझाव दे सकते हैं नागरिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: हरियाणा के आम बजट-2025 के लिए सरकार को ऑनलाइन सुझाव दे सकते हैं नागरिक
Thu, 09 Jan 2025 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 09 Jan 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने मांगे हैं लोगों से उनके सुझाव, तीन कैटेगरी में 100 शब्द के अंदर वेबसाइट पर भेज सकते हैं सुझाव
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। प्रदेश सरकार की ओर से आम बजट को लोगों की इच्छा अनुरूप तैयार करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों पर इस बार बजट 2025 के लिए आम लोगों से भी ऑनलाइन सुझाव मांगे गए हैं। अब कोई भी नागरिक आम बजट 2025 को लेकर ऑनलाइन सुझाव दे सकता है।
उपायुक्त मुनीश शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार ने आम बजट 2025 को लेकर एक नई पहल करते हुए ऑनलाइन सुझाव मांगे हैं। कोई भी नागरिक ऑनलाइन माध्यम से हरियाणा सरकार के आम बजट को लेकर अपने सुझाव दे सकता है। उन्होंने बताया कि विधानसभा का बजट सत्र फरवरी में प्रस्तावित है। प्रदेश सरकार की ओर से बजट में आमजन की भागीदारी को बढ़ाने के लिए इस बार नई पहल शुरू की है। इसके तहत कोई भी व्यक्ति बजट को लेकर वित्त विभाग की वेबसाइट पर जाकर अपने सुझाव दे सकेगा। सुझाव के लिए बाकायदा क्षेत्रवार जरूरतों के अनुसार आर्थिक, आधारभूत एवं सामाजिक तीन प्रमुख श्रेणियां बनाई गई हैं।
इनके तहत सामाजिक कल्याण, पुलिस, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, तकनीकी शिक्षा, स्वास्थ्य, मेडिकल हेल्थ एवं रिसर्च, महिला एवं बाल विकास आदि विषयों पर नागरिक की ओर से सुझाव दिए जा सकेंगे।
विज्ञापन
- सुझाव देने के लिए यह रहेगी प्रक्रिया
हरियाणा सरकार के आम बजट 2025 को लेकर सुझाव देने के लिए वित्त विभाग की साइट finhry.gov.in पर लिंक उपलब्ध करवाया गया है। निर्धारित कॉलम में अपना नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा, जिसके बाद मोबाइल पर वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) आएगा। ओटीपी सत्यापन होने पर आपको आर्थिक क्षेत्र की तीन श्रेणियों में से किसी एक का चयन कर सब कैटेगरी भी चुननी होगी। इसके बाद आप निर्धारित बॉक्स में 100 शब्दों के अंदर अपने सुझाव दर्ज कर सकते हैं।