{"_id":"6000953f8ebc3e2e3d59f537","slug":"one-sewerman-is-sick-while-on-leave-contaminated-sewer-water-filled-with-homes-charkhidadri-news-rtk590904629","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सीवरमैन छुट्टी पर तो दूसरा बीमार, घरों मे भरा सीवर का दूषित पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सीवरमैन छुट्टी पर तो दूसरा बीमार, घरों मे भरा सीवर का दूषित पानी
विज्ञापन
सीवर बैक मारने से घर में भरा सीवर का दूषित पानी ।
- फोटो : CharkhiDadri
गांधी नगर में सीवर होद का निर्माण ठंडे बस्ते में होने और सीवर लाइनों की नियमित सफाई न होने से लोग परेशान हैं। वार्ड पार्षद और लोगों का कहना है कि उनके वार्ड में तैनात एक सीवरमैन छुट्टी पर चल रहा है, जबकि दूसरा बीमार है और इस कारण सीवर व्यवस्था चरमराई हुई है। कॉलोनी की मुख्य गलियों में भरा पानी अब लोगों के घरों के अंदर तक पहुंच चुका है। वार्ड पार्षद ने बताया कि ठप सीवर व्यवस्था के चलते वार्ड के 20 से अधिक लोग बीमार हो चुके हैं। पार्षद महेश गुप्ता और वार्डवासियों ने बताया कि ढाणी फाटक के समीप पिछले एक साल से सीवर होद क्षतिग्रस्त है और इसके कारण वार्ड की मुख्य लाइन से दूषित पानी की निकासी नहीं हो पा रही। सीवर मैनहोल बैक मार रहे हैं जिसके चलते गली में दूषित पानी भरा हुआ है। वार्ड में सीवर व्यवस्था चरमराने से 800 घरों में रहने वाले करीब तीन हजार लोग परेशान हैं। पार्षद महेश गुप्ता का कहना है कि 10 से अधिक शिकायतें वो जनस्वास्थ्य विभाग को सौंप चुके हैं लेकिन इसके बावजूद सीवर होद निर्माण और व्यवस्था में सुधार के प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।
दो बार उपायुक्त और एक बार एसडीएम कर चुके निरीक्षण
गांधी नगर के पार्षद और वार्डवासियों ने बताया कि करीब छह माह पहले तत्कालीन उपायुक्त शिवप्रसाद शर्मा ने वार्ड में बनी सीवर समस्या का जायजा लिया था। उस दौरान उन्होंने विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर समस्या के समाधान के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी हालात नहीं बदले। वार्डवासियों ने बताया कि एक बार एसडीएम भी समस्या का जायजा ले चुके हैं, लेकिन हालात जस के तस हैं।
लोग बोले : संक्रमण फैलने का विभाग कर रहा इंतजार
- गांधी नगर में सीवर व्यवस्था बेपटरी है और दूषित पानी भरने से लोग बीमारियों की चपेट में ओर हैं। जनस्वास्थ्य विभाग समाधान की बजाय संक्रमण फैलने का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
राजेंद्र, वार्डवासी
- एक साल से सीवर होद क्षतिग्रस्त है, लेकिन विभाग ने सुध नहीं ली है। वार्डवासी बेहद परेशान हैं। लिखित शिकायत करने के बाद भी विभाग समस्या का समाधान नहीं कर रहा। घरों के अंदर तक दूषित पानी पहुंच चुका है।
अजीत सिंह, वार्डवासी
एक्सपर्ट व्यू: सीवर का दूषित पानी स्वास्थ्य के लिए घातक
डिप्टी सीएमओ संजय गुप्ता ने बताया कि दुर्गंधमय वातावरण में रहना स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। सीवर लाइनों का दूषित पानी बीमारियों को जन्म देता है। लोगों को अपने आस-पास का वातावरण स्वच्छ रखना चाहिए।
वार्ड दो में सीवर समस्या की शिकायत हमें मिली है। शुक्रवार सुबह ही टीम को मौके पर भेजकर समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा। सीवर होद का निर्माण हम जल्द करवा देंगे। वहीं गांधी में सफाई की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए दूसरे सीवरमैन को भेजने संबंधी जेई को निर्देश दे दिए गए हैं।
शशिकांत, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग

वार्ड दो में क्षतिग्रस्त सीवर होद ।- फोटो : CharkhiDadri