फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Officials should not make people go to the office again and again

Charkhi Dadri News: लोगों को बार-बार कार्यालय के चक्कर न कटवाएं अधिकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Officials should not make people go to the office again and again
लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में फरियादी की समस्या सुनतीं उपायुक्त मनदीप कौर।

विज्ञापन
चरखी दादरी। उपायुक्त मनदीप कौर ने मंगलवार सुबह अपने कार्यालय में समाधान शिविर लगाकर आमजन की समस्याएं सुनीं। उनके समक्ष 39 फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखते हुए समाधान करवाने की गुहार लगाई। इन पर संज्ञान लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन को कार्यालयों के बार-बार चक्कर न कटवाए जाएं।
समस्या सुनने के बाद निर्देश देते हुए उपायुक्त मनदीप कौर ने कहा कि नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर कारगर साबित हो रहे हैं। सरकार की ओर से प्रारंभ किए गए समाधान शिविर के प्रति शिकायतकर्ताओं का विश्वास शासन-प्रशासन के प्रति बढ़ रहा है। समाधान शिविर में विभिन्न विभागीय सेवाओं से जुड़ी शिकायतों का एक ओर जहां मौके पर ही निवारण किया जा रहा है तो वहीं परिवार पहचान पत्र से जुड़ी त्रुटियों को 24 घंटे में दुरुस्त कर आमजन को राहत दी जा रही है।
विज्ञापन

समाधान शिविर में विशेष तौर पर परिवार पहचान पत्र में आय ठीक करवाने, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, विदुर पेंशन, दिव्यांग पेंशन, स्वामित्व रजिस्ट्री, बिजली, पानी, पीपीपी में त्रुटियों को दुरुस्त करने सहित विभिन्न प्रकार की समस्याएं गंभीरता से सुनी जा रही हैं। प्रदेश सरकार के निर्देशों पर जिला में आयोजित हो रहे समाधान शिविरों में त्वरित समाधान होने से लोग खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रत्येक नागरिक तक पहुंचना चाहिए योजनाओं का लाभ
उपायुक्त ने कहा कि इन समाधान शिविरों के माध्यम से प्रशासन को यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक नागरिक की सरकारी सेवाओं और योजनाओं तक आसान पहुंच हो और सरकारी योजनाओं व सेवाओं का लाभ लेने में उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान हो। आमजन को अपनी समस्याओं का समाधान कराने के लिए एक बेहतर मंच मिला है, जहां विभिन्न विभागों के अधिकारी एक छत के नीचे मौजूद रहकर उनकी समस्या का निराकरण करते हैं।

इधर...बाढड़ा में एसडीएम ने सुनीं आमजन की समस्याएं



बाढड़ा। एसडीएम सुरेश कुमार ने मंगलवार को अपने कार्यालय में आयोजित समाधान शिविर में आमजन की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को मौके पर ही समाधान करने के निर्देश दिए। समाधान शिविर में नागरिकों ने उनके समक्ष प्रॉपर्टी आईडी, बुढ़ापा पेंशन व राजस्व आदि से संबंधित समस्याएं रखीं। एसडीएम ने कहा कि ये शिविर समस्याओं के समाधान में काफी कारगर साबित होंगे, क्योंकि एक ही समय में सभी अधिकारी एक स्थान पर मौजूद रहेंगे जिससे की समस्याओं के समाधान को लेकर विभाग आपसी तालमेल के साथ कार्य कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि सरकार की यह पहल लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान करने में सहायक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed