फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   notice to samiti buses

Charkhi Dadri News: रक्षाबंधन पर ट्रिप मिस करने वाली समिति की बसों को जारी होगा नोटिस

Wed, 21 Aug 2024 04:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 21 Aug 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
notice to samiti buses
दो दिन में परिवहन समिति की बसों ने मिस कीं 123 ट्रिप, एक बस चालक ने महिला यात्रियों को बस स्टैंड से बैठाकर उतारा था रावलधी चौक पर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। रक्षाबंधन पर महिलाओं की मुफ्त यात्रा के चलते ट्रिप मिस करने वाली परिवहन समिति की बसों पर आरटीए टीम की ओर से कार्रवाई की जाएगी। इसका खाका विभाग ने तैयार कर लिया है। पहले चरण में इन्हें नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। उसके बाद नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं, मंगलवार को आरटीए टीम बस स्टैंड परिसर पहुंची और डिपो के अधिकारियों से ट्रिप मिस करने वाले बस चालकों से बातचीत की।
बता दें कि रक्षाबंधन पर्व पर रोडवेज के अलावा परिवहन समिति की बसों में महिलाओं के साथ उनके 15 साल तक के बच्चों की निशुल्क यात्रा का प्रावधान किया गया था। महिलाओं को निशुल्क यात्रा करवाने के डर से दो दिन के अंदर परिवहन समिति की बसों ने 123 ट्रिप मिस की थीं। इतना ही नहीं, एक बस चालक ने तो महिला यात्रियों को बस स्टैंड से बैठाने के बाद टिकट के रुपये मांगे और देने से इन्कार करने पर महिला यात्रियों को रावलधी बाईपास के समीप उतारकर भाग निकला था। यह मामला डिपो अधिकारियों के अलावा आरटीए सह सचिव के संज्ञान में भी आया था।
विज्ञापन

वहीं, परिवहन समिति बस चालकों की ओर से दो दिन की गई मनमानी पर संज्ञान लेकर आरटीए सह सचिव बलबीर सिंह की अगुवाई में मंगलवार को आरटीए टीम दादरी बस स्टैंड पहुंची और डिपो अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान सामने आया कि दो दिनों में नारनौल रूट पर 19, झज्जर रूट पर 57 और रोहतक रूट पर 47 ट्रिप मिस की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- फेरे मिस करने वालीं बसों की सूची बनाई
परिवहन विभाग ने ऐसी सभी सोसायटी की बसों की सूची बना ली है, जिन्होंने अपने फेरे मिस किए थे। आरटीए सचिव बलबीर ने बताया कि इन्हें अब नोटिस दिए जाएंगे और उसके बाद नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

वर्सन:
परिवहन समिति की जिन बसों ने ट्रिप मिस की है, उन्हें नोटिस जारी किए जाएंगे। अगर कोई नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया तो फिर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मंगलवार को हमारी टीम बस स्टैंड परिसर भी पहुंची।
-बलबीर सिंह, आरटीए सहसचिव
फोटो: 16
बस स्टैंड परिसर में बूथ पर लगी परिवहन समिति की बस। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed