फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Not a single application came for 12 posts of Panch, only one claimant for 28

Charkhi Dadri News: पंच के 12 पदों पर नहीं आया एक भी आवेदन, 28 पर एक-एक ही दावेदार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Not a single application came for 12 posts of Panch, only one claimant for 28
चरखी दादरी। जिले में पंच के 45 और पंचायत समिति सदस्य के एक पद पर उप चुनाव होना है। तय शेड्यूल के अनुसार 28 जून नामांकन फार्म वापस लेने का अंतिम दिन रहा। पंचायत उप चुनाव को लेकर नामांकन वापसी का बुधवार को अंतिम दिन रहा और इसे लेकर ग्रामीणों में काफी रुझान रहा। दोपहर तीन बजे तक यह प्रक्रिया पूरी हुई जबकि इससे पहले 26 और 27 जून को नामांकन भरे गए। अहम बात ये है कि नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी पंच के 12 पदों के लिए एक भी नामांकन नहीं आया जबकि 28 पदों पर एक-एक नामांकन आने से पंच बनने तय हो गए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त प्रीति के मार्गदर्शन में पंचायत उपचुनाव होने हैं। पंचायत चुनाव में दादरी जिला के चारों खंडों में पंच पद के 45 और एक वार्ड में पंचायत समिति सदस्य का पद खाली रह गया था। इन पदों को भरने के लिए उपचुनाव होने हैं। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र सारवान ने बताया कि उपचुनाव के लिए नामांकन लेने की प्रक्रिया 26 जून तक चली। 27 जून को नामांकन फार्म की छंटनी की गई और 28 जून को दोपहर तीन बजे तक उम्मीदवारों ने अपने नामांकन फार्म वापस लिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 28 पंच निर्विरोध चुने जाएंगे जबकि पंच के 12 पद ऐसे हैं जिन पर कोई नामांकन ही नहीं आया। इसके अलावा चार पदों पर एक से ज्यादा नामांकन आने पर चुनाव करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि उपचुनाव के तहत नौ जुलाई को मतदान करवाया जाएगा। पंच पद के लिए वोट बैलेट पेपर से और बीडीसी मेंबर के लिए ईवीएम से वोट डाले जाएंगे। नरेंद्र सारवान ने बताया कि बाढड़ा खंड में पंचायत समिति के वार्ड नंबर एक में उपचुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- इन गांवों में खाली हैं पंच के पद
बाढड़ा खंड के गांव आर्यनगर, डांडमा, काकड़ौली हुकमी, काकड़ौली सरदारा, कारी मोद, खोरडा, लाड व लाडावास में जबकि बौंदकलां ब्लॉक के गांव बास, बौंदकलां, बौंदखुर्द, हिंडोल, जयश्री, झिंझर, कासनी, मालकोस, मिर्च, मिसरी, फौगाट, सांकरोड, सांवड़, सौंव व ऊण में उपचुनाव के जरिये पंच के खाली पद भरे जाएंगे। वहीं, दादरी खंड के गांव बिगोवा, डोहकी, घसोला, गोठड़ा, मकड़ाना, मकड़ानी व मोड़ी में और झोझूकलां खंड के गांव असावरी, दगड़ौली, ढाणी सूरजा, ढाणी गुजरान, गोपालवास, जावा, कुब्जानगर, माई खुर्द व रामबास में पंच के खाली पद उप-चुनाव के जरिये भरे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed