फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   No relief from the drizzle; humidity added to the discomfort

Charkhi Dadri News: बूंदाबांदी से नहीं मिली राहत, उमस ने बढ़ाई परेशानी

Thu, 27 Aug 2026 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 27 Aug 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
No relief from the drizzle; humidity added to the discomfort
बूंदाबांदी के बीच घर जाते हुए स्कूली बच्चों व परिजन। - फोटो : 1
चरखी दादरी। जिले में बुधवार को दोपहर करीब तीन बजे मौसम ने अचानक करवट ली और करीब आधे घंटे तक बूंदाबांदी हुई। हालांकि बूंदाबांदी इतनी कम रही कि लोगों को गर्मी से कोई खास राहत नहीं मिल सकी। बारिश के बाद वातावरण में नमी बढ़ने से उमस और अधिक परेशान करने लगी।
विज्ञापन

दिनभर लोग गर्मी और उमस से बेहाल नजर आए। बुधवार को जिले में दिन का अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि रात का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर बाद आसमान में बादल छाने और बूंदाबांदी से लोगों को बारिश तेज होने की उम्मीद जगी थी लेकिन कुछ ही देर में बूंदाबांदी बंद हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद तेज धूप भले ही कुछ समय के लिए कम रही लेकिन उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। शहर के बाजारों और मुख्य मार्गों पर दोपहर के समय लोगों की आवाजाही अपेक्षाकृत कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश न होने का सबसे अधिक असर किसानों पर पड़ रहा है। खरीफ फसलों को इस समय पर्याप्त पानी की जरूरत है लेकिन जिले में अपेक्षित बारिश नहीं होने के कारण खेतों में नमी तेजी से कम हो रही है। ऐसे में किसानों को भूमिगत जल और नहरी पानी से सिंचाई करनी पड़ रही है। जिन क्षेत्रों में नहरी पानी की उपलब्धता पर्याप्त नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed