{"_id":"685aff0c7dec85ba960b1ccf","slug":"no-flood-in-charkhidadri-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1004-139354-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 9 मोटर हर घंटे निकासी कर सकेंगी 5.40 लाख लीटर पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 9 मोटर हर घंटे निकासी कर सकेंगी 5.40 लाख लीटर पानी
Wed, 25 Jun 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 25 Jun 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी में पानी खींचती मोटर।
चरखी दादरी। बरसात में शहरवासियों को जलभराव से बचाने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पुख्ता प्रबंध होने का दावा कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि शहर के दोनों सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) चालू हैं। वहां लगाई गईं नौ मोटर एक मिनट में 900 लीटर यानी हर घंटे 5.40 लाख पानी उठाने में सक्षम हैं। शहर के सभी डिस्पोजल प्वाइंट चालू हालत में हैं।
व्यवस्थाओं पर विभाग करोड़ों खर्च कर चुका है। कुछ काम अब भी जारी हैं। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का दावा है कि उन्होंने दोनों एसटीपी की सभी मोटरों को दुरुस्त करवाने के साथ पानी निकासी के लिए उचित प्रबंध किए हैं। इसलिए बारिश के दौरान शहर में कहीं भी लंबे समय तक जलभराव नहीं होगा।
विभाग ने शहर की सभी गलियों में मुख्य सीवर लाइन की सफाई के लिए सुपर सकर मशीन लगाई है जबकि गांव समसपुर स्थित एसटीपी से पानी उठान के लिए पांच मोटरें लगाई गईं हैं। वहीं, चिड़िया रोड के एसटीपी पर चार मोटरें चालू हालत में हैं। इसलिए बारिश के पानी का ठहराव नहीं होगा।