फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   nisha won gold in national boxing

Charkhi Dadri News: राष्ट्रीय मुक्केबाजी स्पर्धा में निशा ने जीता स्वर्ण पदक

Thu, 24 Oct 2024 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 24 Oct 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
nisha won gold in national boxing
स्पर्धा में निशा को विजेता घोषित करते हुए रेफरी। स्रोत: परिजन
दिल्ली में आयोजित स्पर्धा में सांतौर की लाडली के मुक्कों का दिखा जलवा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। गांव सांतौर निवासी निशा ने सीबीएसई क्लस्टर मुक्केबाजी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। निशा ने स्पर्धा में भाग लिया और अपने सभी प्रतिद्वंद्वियों को अपने पंच से चित किया। यह जानकारी निशा के पिता सुनील कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि हाल ही में क्लस्टर खेलों के तहत दिल्ली में राष्ट्रीय मुक्केबाजी स्पर्धा आयोजित की गई थी। इसमें निशा ने 60 किलोग्राम भारवर्ग में हिस्सा लिया। निशा ने तीन मुकाबले लड़े और सभी को मात देकर विजेता बनी। इसके बाद आयोजकों की ओर से उसे स्वर्ण पदक पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि निशा बिरोहड़ के एचडी पब्लिक स्कूल में पढ़ती है। यहीं पर खेल की तैयारी करती है। खेलों के साथ वह स्कूल में होने वाली गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेती है। विद्यालय निदेशक बलराज फोगाट, प्रबंधन समिति रमेश गुलिया, प्राचार्य नमिता दास, उप प्राचार्य नवीन सनसनवाल आदि ने खिलाड़ी को जीत की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो- 35
स्पर्धा में निशा को विजेता घोषित करते रेफरी। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed