फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Night temperature decreased by one degree in four days

Charkhi Dadri News: चार दिनों में एक डिग्री कम हुआ रात का तापमान

Wed, 16 Oct 2024 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 16 Oct 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Night temperature decreased by one degree in four days
बुधवार दोपहर शहर में छाए बादल।
चरखी दादरी। क्षेत्र में बुधवार को आसमान में बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम 20 डिग्री रहा। हवा की गति आठ किलोमीटर प्रति घंटा रही। वातावरण में नमी की मात्रा 32 प्रतिशत रही। चार दिन में रात्रि तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई है। दिन में पश्चिमी हवाएं चलने व रात को उत्तरी हवाएं चलने से हल्की ठंड शुरू हो गई है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। मानसून की विदाई के बाद मौसम आमतौर पर शुष्क बना हुआ है। दिन का तापमान सामान्य से अधिक जबकि रात का तापमान धीरे-धीरे सामान्य से नीचे जाने लगा है। सुबह के समय हल्की ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में दिन के समय पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। रात के समय पश्चिमी हवाएं उत्तरी होने से रात्रि तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 22 अक्तूबर के बाद उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे जिससे उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी होगी और साथ ही मैदानी भागों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने का अनुमान है। उसके बाद दिन और रात का पारा लुढ़कने लगेगा। दिवाली पर्व पर ठंड का अहसास होने लगेगा। चंद्रमोहन ने बताया कि मौसम में बदलाव से मौसमी बुखार के मामले बढ़ रहे हैं। आमजन इस मौसम में सेहत का ख्याल रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन



पिछले चार दिनों में ये रही है तापमान की स्थिति
तारीख- अधिकतम तापमान - न्यूनतम तापमान
15 अक्तूबर-34 डिग्री-20 डिग्री
14 अक्तूबर- 34 डिग्री -19 डिग्री
13 अक्तूबर- 34 डिग्री- 21 डिग्री
12 अक्तूबर- 34 डिग्री- 21 डिग्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed