फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   new building will be made in nagrik hospital

Charkhi Dadri News: नागरिक अस्पताल के 12 जर्जर क्वार्टरों की जगह बनेगा भवन, 100 बेड बढ़ेंगे

Tue, 28 Jan 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 28 Jan 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
new building will be made in nagrik hospital
नागरिक अस्पताल में बने क्वार्टर जिन्हें कंडम घोषित किया गया है। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। 100 से 200 बेड में अपग्रेड हुए नागरिक अस्पताल परिसर में जल्द ही एक और नया भवन बनाया जाएगा। भवन निर्माण के लिए चिह्नित जगह पर बने स्टाफ के 12 क्वार्टरों को लोक निर्माण विभाग ने जर्जर घोषित कर दिया है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस के जरिये यह सूचना यहां रहने वाले स्टाफ सदस्याें को दे दी है। जिला स्वास्थ्य विभाग की योजना के अनुसार, क्वार्टरों की जगह बनने वाले भवन के वार्डाें में 100 बेड डाले जाएंगे। यहां ओपीडी और ऑपरेशन थिएटर भी बनाए जाएंगे।
दादरी नागरिक अस्पताल इस समय 100 बेड का है। करीब तीन माह पहले इसे 200 बेड में अपग्रेड करने की अनुमति मुख्यालय से मिल चुकी है। अब अधिकारी उस स्तर का भवन बनवाने की तैयारी कर रहे हैं, क्योंकि, मौजूदा भवन में विभाग 100 बेड नहीं बढ़ा सकता। इसके मद्देनजर लोक निर्माण विभाग की टीम से अस्पताल परिसर में बने क्वार्टरों समेत पुरानी ओपीडी विंग भवन का निरीक्षण कराया गया।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने जिला स्वास्थ्य विभाग को जो रिपोर्ट सौंपी है उसके अनुसार स्टाफ के सभी क्वार्टर जर्जर घोषित किए गए हैं। पुराने ओपीडी विंग को अभी प्रयोग लायक बताया गया है। रिपोर्ट आने से पहले विभाग की पुराने भवन को भी तुड़वाने की योजना थी, लेकिन, अब ऐसा नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर लोक निर्माण विभाग की सिफारिश के आधार पर सीएमओ कार्यालय ने नागरिक अस्पताल एसएमओ को पत्र लिखा है। इसमें क्वार्टरों को असुरक्षित बताया गया है। इस आधार पर एसएमओ ने भी क्वार्टरों में रहने वाले स्टाफ को पत्र लिखकर सूचित कर दिया है। हालांकि, अभी चतुर्थ श्रेणी या अन्य स्टाफ ने क्वार्टर खाली नहीं किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed