{"_id":"6575fcd28221a22f0e047de7","slug":"new-building-of-sub-health-center-will-be-built-in-sanjarwas-with-55-lakhs-place-decided-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-10465-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 55 लाख से सांजरवास में बनेगा उप स्वास्थ्य केंद्र का नया भवन, जगह तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 55 लाख से सांजरवास में बनेगा उप स्वास्थ्य केंद्र का नया भवन, जगह तय
विज्ञापन
चरखी दादरी/बौंदकलां। सांजरवास में उप स्वास्थ्य केंद्र का नया भवन बनाने का रास्ता साफ हो गया है। भवन निर्माण के लिए ग्राम पंचायत ने स्वास्थ्य विभाग को आधा एकड़ जमीन देने का प्रस्ताव सौंप दिया है। भवन निर्माण पर करीब 55 लाख रुपये लागत आएगी। इस माह के अंत तक जमीन ट्रांसफर की प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है। उप स्वास्थ्य केंद्र का नया भवन बनने से पांच गांवों का फायदा होगा।
दरअसल, सांजरवास में बनाया गया उप स्वास्थ्य केंद्र भवन जर्जर हो चुका है। इसके चलते इस भवन का उपयोग नहीं किया जा रहा। पिछले चार साल से स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव के पंचायत घर में बैठकर मरीजों का उपचार कर रही है। लंबे समय से गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र का नया भवन बनाने की दरकार है। खुद का भवन न होने से एक तरफ उप स्वास्थ्य केंद्र की सेवाओं में विस्तार नहीं हो पा रहा तो दूसरी ओर टीम को भी दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं।
बता दें कि नया भवन बनाने की योजना पर चल रही प्रक्रिया का डीसी मनदीप कौर स्वास्थ्य विभाग और पंचायत विभाग से लगातार अपडेट ले रही हैं। उन्होंने आपसी तालमेल के जरिये इस योजना को जल्द से जल्द सिरे चढ़ाने के निर्देश दिए है। अहम बात ये है कि सांजरवास ग्राम पंचायत विभाग को जमीन देने का प्रस्ताव सौंप चुकी है। विभागीय अधिकारियों का तर्क है कि जमीन ट्रांसफर की प्रक्रिया इसी माह पूरी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
- पंचायत विभाग करवाएगा आवश्यक प्रक्रिया
ग्राम पंचायत की ओर से भेजा गया प्रस्ताव स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत विभाग को भेज दिया है। अब पंचायत विभाग को जमीन ट्रांसफर की प्रक्रिया पूरी करवानी है। अधिकारियों की मानें तो जमीन तय की जा चुकी है और अब महज औपचारिकता बाकी है जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
- चार कर्मचारियों की है तैनाती
सांजरवास उप स्वास्थ्य केंद्र की बात करें तो चार कर्मचारियों की तैनात है। इनमें एक सीएचओ, दो एएनएम (एक नियमित और एक आरसीएच) समेत एक एमपीएचडब्ल्यू मेल वर्कर की तैनाती है। उप स्वास्थ्य केंद्र की दैनिक ओपीडी 25 से 30 रहती है।
- अन्य गांवों में भी बनने हैं नए भवन
बता दें कि सांजरवास के अलावा अन्य 25 गांवों में भी उप स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन बनने हैं। पुराने भवन जर्जर होने से रावलधी उप स्वास्थ्य केंद्र का स्टाफ भी पंचायत घर में बैठकर ओपीडी देखने को विवश हैं। ज्यादातर गांवों के उप स्वास्थ्य केंद्रों का ये ही आलम है। विभाग और प्रशासन को जल्द से जल्द अन्य गांवों में भी जगह तय कर नए भवन का निर्माण शुरू करवाना चाहिए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- सांजरवास में उप स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन निर्माण के लिए जगह तय हो गई है। जमीन ट्रांसफर की प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जाएगी। नए भवन के निर्माण पर करीब 55 लाख रुपये लागत आएगी और इससे पांच गांवों को फायदा होगा।
-डॉ. संजय गुप्ता, डिप्टी सीएमओ