{"_id":"630506e0a0bb3e67591a60bc","slug":"new-19-doctors-joined-the-services-of-health-centers-will-be-affected-charkhidadri-news-hsr6399417134","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए 19 चिकित्सकों ने किया ज्वाइन, स्वास्थ्य केंद्रों की सेवाओं में होगा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए 19 चिकित्सकों ने किया ज्वाइन, स्वास्थ्य केंद्रों की सेवाओं में होगा असर
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी जिले को मिले 28 नए चिकित्सकों में से 19 ने ज्वाइन कर लिया है। इन नवनियुक्त चिकित्सकों को स्वास्थ्य विभाग ने एक दिन की ट्रेनिंग देकर निर्धारित किए गए स्वास्थ्य केंद्रों पर भेज दिया है। सर्वाधिक 11 चिकित्सकों ने सिविल अस्पताल में ज्वाइन किया है। ज्वाइन करने वाले नए चिकित्सकों में से 15 शहर में तो चार ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देंगे।
बता दें कि दादरी जिले में लंबे समय से विशेषज्ञों के पद खाली पड़े हैं। जिले में चिकित्सकों के कुल 99 पद स्वीकृत हैं। नए 19 चिकित्सकों के ज्वाइन करने के बाद अब 61 पद भरे हैं जबकि 38 अभी खाली हैं। सूत्रों के अनुसार जिले को मिले 28 चिकित्सकों में से जल्द ही बचे चिकित्सक भी ज्वाइन कर लेंगे। चिकित्सकों की संख्या बढ़ने से सीधे तौर पर स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी। सिविल अस्पताल में 11, मातृ-शिशु अस्पताल में चार, बौंदकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दो, झोझूकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और सांवड़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक-एक चिकित्सक ने ज्वाइन किया है।
डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि सीएमओ डॉ. कृष्ण सिंह ने नवनियुक्त चिकित्सकों की कांफ्रेंस हॉल में बैठक ली और उस दौरान उन्हें एक दिन की ट्रेनिंग भी दी गई। ट्रेनिंग के दौरान डिप्टी सीएमओ एवं जिला वैक्सीनेशन प्रभारी डॉ. आशीष मान भी मौजूद रहे। ट्रेनिंग पूरी होते ही चिकित्सकों को उनके कार्य स्थल पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
जानिये...कौन डॉक्टर कहां देगा सेवाएं
सिविल अस्पताल : डॉ. रितेश, भारती, दीपक, विकास साहू, संदीप कुमार, शिवम, प्रदीप कुमार, पूजा कुमारी, सुधीर राणा, पूनम और नीरज।
मातृ-शिशु अस्पताल : डॉ. विकास, अमित कुमार व आशीष
बौंदकलां सीएचसी: डॉ. राजेश और नीतू सिंह
झोझूकलां सीएचसी: डॉ. राहुल डावर
पीएचसी सांवड़: डॉ. अमित कुमार
विशेषज्ञों की कमी बरकरार, जल्द दूर करे सरकार
सरकार ने हाल ही में दादरी जिले को 48 सीएचओ और 28 चिकित्सक तो दे दिए हैं, लेकिन विशेषज्ञों की तैनाती अभी नहीं हुई है। दादरी जिले में विशेषज्ञों के अभी दस से अधिक पद खाली हैं। इनमें बाल रोग विशेषज्ञ, चर्म रोग विशेषज्ञ, एमडी मेडिसिन, अल्ट्रासोनोलॉजिस्ट समेत फिजिशियन शामिल है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का तर्क है कि इस संबंध में डिमांड भेजी जा चुकी है।
जिले को मिले 28 नए चिकित्सकों में से 19 ने ज्वाइन कर लिया है। इन्हें एक दिन की ट्रेनिंग देकर कार्य स्थल पर भेज दिया गया है। जल्द ही बाकी बचे चिकित्सक भी ज्वाइन कर लेंगे।
डॉ. संजय गुप्ता, डिप्टी सीएमओ