फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Neha Sangwan won gold medal in the Asian Championship held in Jordan.

Charkhi Dadri News: जॉर्डन में हुई एशियन चैंपियनशिप में नेहा सांगवान ने जीता स्वर्ण पदक

Wed, 26 Jun 2024 04:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 26 Jun 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Neha Sangwan won gold medal in the Asian Championship held in Jordan.
जॉर्डन में स्वर्ण पदक जीतने के बाद तिरंगा लहराते हुए विजेता पहलवान नेहा सांगवान। स्रोत : कोच
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


चरखी दादरी। गांव बलाली निवासी अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान नेहा सांगवान ने कुश्ती एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतकर देश व प्रदेश का नाम दुनिया में रोशन किया है। इससे पहले नेहा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीन व राष्ट्रीय स्तर पर 10 पदक जीत चुकी है।

कोच सज्जन सांगवान ने बताया कि 22 से 25 जून तक जॉर्डन में सब जूनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप आयोजित की गई। इसमें नेहा सांगवान ने 57 किलोग्राम भार वर्ग में अपनी चुनौती पेश की और भारत का प्रतिनिधित्व किया। कोच सज्जन सांगवान ने बताया कि स्पर्धा के दौरान चार मुकाबले खेले गए। इसमें चारों में नेहा ने जीत हासिल की। पहला मुकाबला नेहा ने थाईपेई की पहलवान के साथ लड़ा और उसे पराजित किया। दूसरा मुकाबला उज्बेकिस्तान की पहलवान के साथ हुआ। इसमें भी नेहा ने विजयी रही। तीसरा मुकाबला मंगोलिया की पहलवान के साथ हुआ इसमें भी नेहा ने जीत हासिल की। फाइनल दंगल जापान की खिलाड़ी के साथ हुआ। दोनों में कड़ी टक्कर हुई। अंत में नेहा ने जापान की पहलवान को पछ़ाड़कर चैंपियनशिप अपने नाम की।
विज्ञापन

नेहा करीब एक साल से खानपुर खुर्द स्थित अखाड़ा में कोच कृष्ण पहलवान, कोच सज्जन पहलवान, कोच देवेंद्र कुमार की देखरेख में अभ्यास कर रही है। यहीं पर उन्होंने सारे दांव-पेंच सीखे हैं। इसमें नेहा के पिता के पूर्व सरपंच अमित सांगवान का काफी सहयोग रहा है। नेहा के पदक जीतने पर न केवल परिजनों अपितु क्षेत्र में खुशी व्याप्त है। पहलवान गीता और बबीता फौगाट नेहा की प्रेरणा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed