फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Name plate of daughters' put out of homes

घरों के बाहर लगाई बेटियों के नाम की प्लेट

Tue, 02 Mar 2021 01:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Name plate of daughters' put out of homes
वाल्मीकि नगर में घर के बाहर बेटी के नाम की प्लेट लगाते हुए सिटीएम अमित मान। - फोटो : CharkhiDadri
जिला प्रशासन की ओर से सोमवार को महिला दिवस सप्ताह की शुरुआत की गई। पहले दिन जिला में बेटियों के नाम से घरों के आगे नेमप्लेट लगाई गई। दादरी वाल्मीकि बस्ती निवासी मूक बधिर प्रिया के घर से इसकी शुरुआत की गई। इसके अलावा सिविल अस्पताल में नवजात कन्याओं को महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से उपहार भेंट किए गए।
विज्ञापन

इस मौके पर सिटीएम अमित मान ने कहा कि बेटी के बगैर एक संपूर्ण परिवार या समाज की कल्पना भी नहीं की जा सकती। बेटियों ने सदा अपने परिवार और इलाके का मान बढ़ाया है। एक संतान के रूप में बेटी का पालन पोषण करना माता-पिता के गौरव की बात होनी चाहिए। यही संदेश देने के लिए जिला प्रशासन ने लड़कियों के नाम से नेमप्लेट लगाने की शुरुआत की है।
विज्ञापन

महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी गीता सहारण ने कहा कि इस सप्ताह के दौरान महिलाओं के लिए अनेक कार्यक्रम व प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। गांव कलाली में भी बेटियों के नाम नेमप्लेट लगाए जाने का कार्य किया गया। जिला के प्रबुद्घ निवासियों ने सरकार की इस पहल को सराहनीय बताते हुए संकल्प लिया है कि वे लोग कन्या भ्रूण हत्या जैसी बुराई को समाज से मिटाकर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीपीओ गीता सहारण ने बताया कि नागरिक अस्पताल में नवजात कन्याओं को गिफ्ट हैंपर प्रदान किए। एसएमओ डा. अनीता गुलिया ने कहा कि अस्पताल में गर्भवती महिलाओं तथा व जन्मे शिशुओं का पूरा ध्यान रखा जाता है। इसके लिए अलग से एक स्पेशल वार्ड बनाया गया है। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक व स्टाफ सदस्य भी मौजूद थे।

विटामिन आयरन नियमित लें महिलाएं
गीता सहारण ने कहा कि महिलाएं अपने स्वास्थ्य की देखभाल करें और आयरन विटामिन नियमित रूप से ग्रहण करें। उन्होंने बताया कि बीपीएल परिवार की पहली कन्या के जन्म पर डाक विभाग की ओर से 21 हजार रुपये का बॉन्ड दिया जाता है। अन्य परिवारों में दूसरी और तीसरी बेटी के जन्म पर अपनी बेटी-हमारी बेटी स्कीम के अंतर्गत यह बॉन्ड दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed