फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   NA

Charkhi Dadri News: रानीला राजकीय स्कूल अब शहीद गोपाल सिंह राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय के नाम से जाना जाएगा

Sun, 29 Jan 2023 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 29 Jan 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
NA
रानीला स्कूल का नामकरण करते जिलाध्यक्ष सतेंद्र परमार। संवाद
बौंदकलां। रानीला राजकीय स्कूल अब शहीद गोपाल सिंह राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय के नाम से जाना जाएगा। शनिवार को स्कूल परिसर में नामकरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र परमार ने शिरकत की।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता कमलेश देवी ने की। कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ व मौजिज ग्रामीणों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इसके बाद जिलाध्यक्ष सतेंद्र परमार ने स्कूल की नामकरण पट्टिका का अनावरण किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने शहीदों के परिजनों व होनहारों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहीदों की शहादत और उनके बलिदान से ही आजाद भारत की इबारत लिखी गई है। शहीदों का सम्मान ही सच्ची देशभक्ति है। वतन की खातिर शहीद होना बेहद कम लोगों के भाग्य में लिखा होता है। उन्होंने कहा कि मरते तो सभी हैं मगर जो अपनी मातृभूमि की रक्षार्थ जान दे, वही शहादत है। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि संजीत पंवार, छह गांव प्रधान ऋषिराज नंबरदार, पूर्व सरपंच रामधन, डॉ. निरंजन शर्मा, हनुमान, श्रीराम, गोबिंद सिंह नंबरदार, मुंशीराम साहू, महाबीर सिंह, रोशन सिंह प्रधान, भीम सिंह, मनोज साहू, रामबीर शर्मा सहित स्कूल स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed