फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   murderer of uncle arrested

Charkhi Dadri News: चाचा की हत्या का आरोपी भतीजा गिरफ्तार

Wed, 21 Aug 2024 04:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 21 Aug 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
murderer of uncle arrested
अमर उजाला फॉलोअप:
विज्ञापन

शराब पीने से मना करने पर पिचौपा खुर्द में रविवार रात की गई थी हत्या, आरोपी को बाढड़ा थाना पुलिस ने बिंद्रावन से किया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी/बाढड़ा। पिचौपा खुर्द गांव में रविवार रात हुई रामफल की हत्या की गुत्थी बाढड़ा थाना पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने चाचा को मौत के घाट उतारने के आरोपी भतीजे पवन को 24 घंटे के अंदर काबू कर लिया। उसके कबूलनामे के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि रामफल हत्याकांड में रामफल की बेटी पूजा की शिकायत पर पुलिस ने पवन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। पूजा ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया था कि उसके दोनों सगे भाई प्रदीप व मोहित सालासर दर्शन करने के लिए गए हुए थे। वह और पिता रामफल घर पर थे। पूजा ने बताया था कि उसके पिता रामफल घर के बाहर सो रहे थे। उसी दौरान उनके परिवार के ही पवन ने उनकी कस्सी से वार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रामफल हत्याकांड के आरोपी पवन को बाढड़ा थाना प्रभारी तेजपाल सोनी की टीम ने बिंद्रावन से गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पुलिस वारदात में प्रयुक्त कस्सी को भी बरामद कर चुकी है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी पवन ने बताया कि वह शराब पीकर जब भी रामफल के घर के सामने से गुजरता था तो उसे टोक देता था। इसके चलते वह उससे रंजिश रखने लगा। रविवार को उसने कस्सी से हमला कर रामफल की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 21
जेल जाने से पहले पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी पवन। स्रोत : पुलिस विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed