{"_id":"63f4e1f27aecc22ac008863c","slug":"mp-dharmbir-singh-wrote-a-letter-to-cm-charkhidadri-news-c-21-1-62273-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सांसद धर्मबीर सिंह ने सीएम को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सांसद धर्मबीर सिंह ने सीएम को लिखा पत्र
Tue, 21 Feb 2023 08:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 21 Feb 2023 08:53 PM IST
विज्ञापन
गांव जेवली में किसानों से चर्चा करते सांसद धर्मबीर सिंह।
बाढड़ा। सांसद धर्मबीर सिंह ने सीएम मनोहर लाल को पत्र लिखकर क्षेत्र के दो फसल सीजन में नुकसान के लिए जारी किये गए मुआवजा राशि वितरण में लागू की गई दोनों शर्तों को वापस लेने व वितरण कार्य में तेजी बरतने की मांग की है।
सांसद धर्मबीर सिंह ने गांव जेवली में किसानों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सीएम मनोहर लाल को पत्र लिखकर अवगत करवाया है कि बाढड़ा उपमंडल में खरीफ सीजन वर्ष 2020 के लगभग आठ करोड़ व रबी सीजन 2022 के 21 करोड़ 54 लाख की राशि वितरण के लिए आई है। लेकिन अब राजस्व विभाग उन पर दो शर्तें लागू कर रहा है जिससे आई राशि में से लगभग साठ फीसदी वापस भेजने की संभावना है।
सांसद ने कहा कि पीएम नरेेंद्र मोदी की सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की योजना के तहत किसानों को पीएम सम्मान निधि दे रही है। फसल के भाव में वृद्धि व ड्रिप सिस्टम में सब्सिडी देकर किसानों को प्रोत्साहित करने में जुटी है।
विज्ञापन
इस दौरान सहकारी बैंक के चेयरमैन सुधीर चांदवास, जिला परिषद के चेयरमैन मंदीप डालावास, जिला पार्षद सुनील हड़ौदी, सरपंच सोमेश जेवली, कपूर सिंह, बघड़ावत सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष बजरंग सिंटी, नवीन श्योराण, प्रकाश जेवली, धनसिंह बाढड़ा मौजूद रहे।