फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Molecular lab will start in seven days, samples will not have to be sent out for testing

Charkhi Dadri News: सात दिन में मॉलीकुलर लैब होगी शुरू, जांच के लिए बाहर नहीं भेजने पड़ेंगे सैंपल

Sat, 15 Apr 2023 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 15 Apr 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Molecular lab will start in seven days, samples will not have to be sent out for testing
सिविल अस्पताल की मॉलीकुलर लैब।
चरखी दादरी। जिले में कोरोना केस के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सिविल अस्पताल में बंद पड़ी मॉलीकुलर लैब को चालू करने की योजना की है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अगले सप्ताह से लैब वर्किंग में आ जाएगी और इसके बाद कोरोना सैंपल की जांच यही हो जाएगी। कोविड कर्मचारियों के नए अनुबंध की अनुमति न मिलने से जिले में तैनाती लैब तकनीशियन ही लैब में अपनी सेवाएं देंगे।
विज्ञापन

बता दें कि 7 अप्रैल से जिले में लगातार कोरोना केस मिल रहे हैं। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल संख्या भी बढ़ा दी है। सिविल अस्पताल की मॉलीकुलर लैब विशेषज्ञों व स्टाफ की कमी के चलते लंबे समय से बंद है। इसके कारण जिले से लिए जाने वाले सैंपल कोरोना जांच के लिए बीपीएस खानपुर भेजे जा रहे हैं। वहां से सैंपल रिपोर्ट आने में 36 घंटे या इससे अधिक का समय लगता है। इस स्थिति को देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग ने अगले सप्ताह मॉलीकुलर जांच लैब शुरू करने की योजना तैयार की है।
विज्ञापन

कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. गौरव भारद्वाज का कहना है कि सात दिन के अंदर मॉलीकुलर जांच लैब शुरू करने का प्रयास रहेगा। इससे पहले विभाग यहां स्टाफ नियुक्त करने की प्रक्रिया पूरी कर रहा है। उन्होंने बताया कि कोविड स्टाफ में लगाए गए एलटी के अनुबंध की अनुमति मिलने तक जिले के अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात 6 एलटी की लैब में ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 500 सैंपल की जांच की मिलेगी सुविधा
पिछले 9 दिनों से विभाग औसतन 250 से अधिक सैंपल ले रहा है। इन सैंपल को जांच के लिए खानपुर मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है। दूसरी ओर सिविल अस्पताल की मॉलीकुलर लैब में प्रतिदिन 500 सैंपल की जांच संभव है। ऐसे में अगर मॉलीकुलर लैब शुरू होती है तो 24 घंटे के अंदर ही सभी सैंपल की जांच रिपोर्ट आ जाएगी।

- शनिवार को नहीं मिला नया केस, 5 संक्रमित हुए स्वस्थ
राहत की बात ये है कि शनिवार को एक भी कोरोना का केस नहीं मिला और पांच संक्रमित ठीक हुए। अब जिले में 18 सक्रिय केस हैं जबकि 207 सैंपल की रिपोर्ट अभी लंबित हैं। इन सैंपल की रिपोर्ट रविवार या सोमवार सुबह तक आने की संभावना है।
मॉलीकुलर लैब जल्द शुरू करने का प्रयास है। लैब शुरू होने के बाद सैंपल बीपीएस खानपुर नहीं भेजने पड़ेंगे। इस समय जिले में कोरोना के 18 केस सक्रिय हैं।
-डॉ. गौरव भारद्वाज, डिप्टी सीएमओ एवं कोविड नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed