फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   mla warned officers

समस्याओं को नजरअंदाज न करें अफसर : सुनील

Tue, 10 Dec 2024 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 10 Dec 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
mla warned officers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। भाजपा के दादरी हलका से विधायक सुनील सांगवान ने सोमवार को अपने कैंप कार्यालय में खुला दरबार लगाकर जनसमस्याएं सुनीं। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निदान बारे में दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं का समाधान तुरंत प्रभाव से करें।
विधायक ने कहा कि आमजन के काम को लेकर ही आज वे विधायक पद पर पहुंचकर जनता के बीच हैं। अगर जनता का कार्य नहीं होता है तो उनका विधायक बनना किस काम का है। जनता दरबार के दौरान विधायक सुनील सांगवान ने कहा कि प्रदेश सरकार पूरे प्रदेश में विकास को आगे बढ़ा रही है। दादरी हलके में विकास का रिकाॅर्ड बनाया जाएगा। विधायक ने लोगों की समस्याएं सुनीं और हर संभव पूरा करवाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। विधायक ने प्रशासनिक अधिकारियों से सहयोग करने व जल्द कार्य करने के लिए भी कहा।
विज्ञापन

सांगवान ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा आज विकास के मामले में रिकॉर्ड बना रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बंसीलाल के अधूरे कार्यों को पूरा करवाने के लिए क्षेत्र में कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। दादरी क्षेत्र में धरातल पर विकास कार्य हो रहे हैं। अगर विकास कार्यों में कहीं कोताही बरती जा रही है तो आमजन उन्हें बताएं। शिकायत मिलने पर अधिकारियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed