फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   mla told about miyawaki system

Charkhi Dadri News: सुनारिया जेल में मियावाकी पद्धति से कराया पाैधरोपण

Fri, 06 Jun 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 06 Jun 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
mla told about miyawaki system
जनता कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मियावाकी पद्धति से जुड़ा किस्सा सांझा करते दादरी विधायक सुन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। विश्व पर्यावरण दिवस पर दादरी जनता महाविद्यालय में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में दादरी विधायक सुनील सांगवान ने मियावाकी पद्धति से जुड़ा किस्सा मुख्यमंत्री व मौजूद लोगों के साथ साझा किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 में वह सुनारिया जेल के अधीक्षक थे। उस दौरान जब जेल परिसर में मियावाकी पद्धति से वन क्षेत्र तैयार करने की योजना तैयार की गई तो वन विभाग खिलाफ था।
विधायक सुनील सांगवान ने कहा कि मुख्यमंत्री जी, आपको बता दूं कि सुनारिया जेल प्रदेश की पहली ऐसी साइट है, जहां मियावाकी पद्धति कामयाब रही थी। अगर वन विभाग के किसी अधिकारी को शक है तो वह जेल का दौरा कर इसे दूर कर सकता है। विधायक ने कहा कि मियावाकी जापान की पौधरोपण पद्धति है। इससे कम जगह पर ज्यादा ऑक्सीजन देने वाले पेड़ तैयार होते हैं। जेल परिसर के अंदर 2000 गज जगह में 5,000 पौधे लगाए गए थे। अब वहां घना वन क्षेत्र तैयार है।
विज्ञापन

पेड़ बाबा को बुलाया या नहीं...मुझे नहीं जानकारी : विधायक सुनील सांगवान ने संबोधन के दौरान पेड़ बाबा के नाम से प्रसिद्ध सत्यदेव सांगवान का नाम भी लिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी, दादरी निवासी सत्यदेव सांगवान अपने जीवन काल में करीब 20,000 पौधे लगाकर उन्हें पेड़ का रूप दे चुके हैं। मुझे नहीं पता कि वन विभाग की ओर से आज के कार्यक्रम में सत्यदेव सांगवान को बुलाया गया है या नहीं। अगर नहीं बुलाया गया है तो बता दूं कि वह आज इस कार्यक्रम में जरूर आमंत्रित किए जाने चाहिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed