{"_id":"6a8b555c7bab2e5efa0166c1","slug":"mla-issues-directives-to-resolve-issues-at-the-new-grain-market-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-159391-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: नई अनाज मंडी की समस्याओं पर विधायक ने दिए समाधान के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: नई अनाज मंडी की समस्याओं पर विधायक ने दिए समाधान के निर्देश
Mon, 24 Aug 2026 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
आढ़तियों की समस्याओं को सुनते हुए विधाक सुनील सतपाल सांगवान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। नई अनाज मंडी में लंबे समय से कई समस्याएं चली आ रही हैं। रविवार को इन समस्याओं पर एक बैठक आयोजित की गई। दादरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुनील सतपाल सांगवान ने इसमें गंभीरता दिखाई। आढ़तियों और दुकानदारों ने अपनी समस्याएं विधायक के सामने रखीं। इस पर विधायक ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
आढ़ती एसोसिएशन अनाज मंडी ने इस बैठक का आयोजन किया था। विधायक सुनील सतपाल सांगवान इसमें मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में मार्केट कमेटी के उच्च अधिकारी भी मौजूद थे। भाजपा जिला अध्यक्ष राष्ट्रदीप परमार और एसोसिएशन के पदाधिकारी भी शामिल हुए।
बड़ी संख्या में आढ़ती और दुकानदार भी वहां उपस्थित थे। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विधायक द्वारा समस्याओं को गंभीरता से सुनने का स्वागत किया। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश देने की सराहना की। आढ़तियों ने उम्मीद जताई कि मंडी की पुरानी समस्याओं का अब जल्द समाधान होगा।
विज्ञापन
जलभराव और निकासी का मुद्दा
बैठक में बरसाती पानी के निकास और मंडी में संभावित जलभराव का मुद्दा प्रमुख रहा। आढ़तियों ने विधायक को बताया कि मुख्य मार्ग चिड़िया रोड को ऊंचा किया गया है। इसके चलते मंडी के अंदर की सड़कें मुख्य मार्ग से करीब तीन फुट नीचे हो गई हैं। तेज बारिश होने पर मंडी परिसर में पानी भरने की गंभीर आशंका बनी हुई है। विधायक ने जलभराव को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को स्थायी निकासी व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अनाज मंडी में जलभराव किसानों और व्यापारियों के कामकाज में बाधा नहीं बनना चाहिए।
सुविधाओं के विस्तार के निर्देश
विधायक ने मंडी में सुविधाओं के विस्तार के लिए निर्देश दिए। उन्होंने किसान विश्राम गृह की एक और मंजिल बनवाने को कहा। सुलभ शौचालयों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। पर्याप्त संख्या में सोलर लाइटें लगाने का आदेश दिया गया। सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए भी कहा गया। सुरक्षा के लिए चौकीदारों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी विधायक ने कहा।
प्लेटफार्म का जीर्णोद्धार करवाने के निर्देश
विधायक ने नई अनाज मंडी के दोनों शेडों के प्लेटफार्म का जीर्णोद्धार करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने दुकानों के पीछे सड़क निर्माण का भी आदेश दिया। मंडी की चारदीवारी की मरम्मत और उसे ऊंचा करवाने को भी कहा गया। अन्य आवश्यक विकास कार्यों को जल्द पूरा करने के आदेश अधिकारियों को दिए गए। विधायक सुनील सतपाल सांगवान ने कहा कि अनाज मंडी आर्थिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र है। उन्होंने यह भी कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।