{"_id":"67800beb648422da380bb03d","slug":"mla-inspected-bdpo-office-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-129625-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: विधायक के निरीक्षण में खाली मिलीं पंचायत विभाग कार्यालय की कुर्सियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: विधायक के निरीक्षण में खाली मिलीं पंचायत विभाग कार्यालय की कुर्सियां
Thu, 09 Jan 2025 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 09 Jan 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
बाढड़ा बीडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण करते विधायक उमेद पातुवास। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एएसपीओ, जेई और एसडीओ समेत 6 कर्मचारी मिले नदारद, उपायुक्त को दिए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। विधायक उमेद पातुवास ने वीरवार को बीडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान छह अधिकारी व कर्मचारी नदारद मिले। वहीं, विधायक ने पंचायत प्रतिनिधियों की समस्याएं भी सुनीं। विधायक ने उपायुक्त को फोन कर ड्यूटी के समय कार्यालय से गैरहाजिर रहने वाले कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर कार्रवाई करने के लिए कहा।
कस्बे के जुई रोड स्थित खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय पहुंचे विधायक उमेद पातुवास को कार्यालय में कोई अधिकारी, कर्मचारी नहीं मिला। विधायक ने अपने पीए से गैरहाजिर कर्मचारियों की सूची बनाकर उपायुक्त को भेजने का आदेश दिया। दूरभाष पर उपायुक्त को ड्यूटी के समय कार्यालय से गैरहाजिर रहने वाले कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर कार्रवाई करने के लिए कहा।
इस दौरान विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण विकास के लिए बड़ा बजट आवंटित करती है। अधिकारी, कर्मचारियों की लेटलतीफी के कारण न तो समय पर पैसा खर्च हो रहा है और न ही आमजन को सुविधा मिल पा रही है। वे अब स्वयं सभी विभागों की प्रगति रिपोर्ट पर नजर रखेंगे। प्रत्येक गांव को योजनाओं का बजट देकर आदर्श बनाने की दिशा में कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
उनके साथ भाजपा पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष सुनील हड़ौदी, सरपंच एसोसिएशन अध्यक्ष शमशेर सिंह पंचगावां, अजय भांडवा, राकेश बाढड़ा, रामकिशन फौजी आदि मौजूद रहे।
30 मिनट तक विधायक ने किया इंतजार
विधायक के पीए राहुल ने बताया कि उमेद पातुवास करीब 45 मिनट तक बीडीपीओ कार्यालय में रुके रहे। पहले 15 मिनट उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण किया। इसके बाद 30 मिनट तक अधिकारियों के कार्यालय आने का इंतजार किया। हालांकि, नदारद मिले अधिकारियों में से कोई नहीं पहुंचा।
फोटो
36 बाढड़ा बीडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण करते विधायक उमेद पातुवास। संवाद