फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   mla hounerd miss india manju

Charkhi Dadri News: विधायकों ने मिस इंडिया मंजू को किया सम्मानितप

Mon, 04 Nov 2024 03:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 04 Nov 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
mla hounerd miss india manju
ताज मिस इंडिया प्रतियोगिता में प्रथम रही मंजू श्योराण का अभिनंदन करते विधायक सुनील सतपाल सांगवा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाढड़ा। दादरी हलका से भाजपा विधायक सुनील सांगवान व बाढड़ा विधायक उमेद पातुवास ने गांव बेरला पहुंचकर ताज मिस इंडिया प्रतियोगिता में प्रथम रहीं मंजू श्योराण का अभिनंदन किया और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विधायक सुनील सतपाल सांगवान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। ग्रामीण परिवेश के बेटे व बेटियां खेलों, यूपीएससी परीक्षा, चिकित्सा क्षेत्र व सेना के अलावा वैज्ञानिक बनकर नाम रोशन करते आ रहे हैं। विधायक उमेद पातुवास ने कहा कि बाढड़ा का किसान व नौजवान सदैव राष्ट्रहित के लिए समर्पित रहा है। मंजू श्योराण ने इतनी बड़ी प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हमें बेटियों की रुचि को देखते हुए आगे बढ़ने का अवसर देना चाहिए।
विज्ञापन

भाजपा सरकार बेटियों को शिक्षा, खेल, सेना व अन्य निजी क्षेत्र में आगे लाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। विधायकों ने मंजू श्योराण को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में भाजपा पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष सुनील हड़ौदी, पूर्व चेयरमैन संदीप बाढड़ा, अजय भांडवा, सरपंच एसोसिएशन अध्यक्ष शमशेर पंचगावां, चेयरमैन सुनील शर्मा आदि माैजूद रहे।ध
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed