{"_id":"65847ccf627946377a0d9867","slug":"minister-expelled-the-complainant-who-raised-the-issue-of-overloading-mla-said-overloading-continues-24-hours-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-10947-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड का मुद्दा रखने वाले शिकायतकर्ता को मंत्री ने निकाला बाहर, विधायक बोले : 24 घंटे चलती है ओवरलोडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोड का मुद्दा रखने वाले शिकायतकर्ता को मंत्री ने निकाला बाहर, विधायक बोले : 24 घंटे चलती है ओवरलोडिंग
विज्ञापन
राज्यमंत्री अनूप धानक के समक्ष ओवरलोडिंग की शिकायत रखते दादरी विधायक सोमबीर सांगवान
चरखी दादरी। लघु सचिवालय में वीरवार को आयोजित कष्ट निवारण समिति की बैठक में अवैध खनन और ओवरलोडिंग का मुद्दा फिर से उठा। बैठक की अध्यक्षता कर रहे राज्यश्रम मंत्री अनूप धानक ने शिकायतकर्ता एडवोकेट संजीव तक्षक की कुछ बातें सुनी और इसके बाद उसे बाहर निकाल दिया। इसके बाद विधायक सोमबीर सांगवान ने अनूप से कहा कि मंत्रीजी, दादरी में 24 घंटे ओवरलोड वाहन चलते हैं।
बता दें कि वीरवार को आयोजित कष्ट निवारण समिति की बैठक में राज्यमंत्री अनूप धानक दोपहर 1:28 मिनट पर लघु सचिवालय कक्ष में पहुंचे। पिछली बैठक में ओवरलोडिंग और अवैध खनन का मुद्दा रखने वाले एडवोकेट संजीव तक्षक इस बार भी अपना मुद्दा लेकर सभागार में पहुंचे। उन्होंने अपनी बात रखनी शुरू की और उसी दौरान आरटीए व खनन विभाग के अधिकारियों ने अपना पक्ष रखकर आरोपों को बेबुनियाद बता दिया।
इसके बाद शिकायतकर्ता ने कहा कि उसके पास रामलवास क्रशर जोन की 20 दिसंबर की वीडियो है जिसमें 250 फुट गहराई तक खोदाई की हुई है। ये सुनकर मंत्री ने उनकी शिकायत पढ़ी और डीसी को जांच करने के निर्देश देकर शिकायतकर्ता को बाहर जाने की बात कही। इसके बावजूद शिकायतकर्ता अपनी बात रखता रहा। इस पर मंत्री ने एसपी नितिका गहलोत को उसे बाहर करने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस कर्मचारी शिकायतकर्ता को बाहर ले गए। बता दें कि पिछली बैठक में भी शिकायतकर्ता और राज्यमंत्री अनूप धानक की नोकझोंक हुई थी। हालांकि इस बार फिर से गहमागहमी बनने के बाद राज्यमंत्री ने कहा कि ऐसा बर्ताव भविष्य में नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
- पहली सुने तर्क-वितर्क, फिर बोले : विधायक
बैठक कक्ष में मौजूद दादरी विधायक सोमबीर सांगवान ने शिकायतकर्ता और राज्यमंत्री के बीच हुई बातचीत सुनी और फिर उन्होंने अधिकारियों के तर्क पर भी गौर किया। आरटीए विभाग की ओर से तर्क दिया गया कि 250 वाहनों की जांच की गई, लेकिन एक में भी खामी नहीं मिली। ये तर्क सुनकर विधायक सोमबीर सांगवान ने कहा कि 24 घंटे दादरी में ओवरलोड वाहन चलते हैं।
- मौका देखने के लिए मंत्री ने लगाई डीसी की ड्यूटी
राज्यमंत्री अनूप धानक ने शिकायतकर्ता और विधायक की बात सुनने के बाद डीसी मनदीप कौर की ड्यूटी लगाई। उन्होंने डीसी को निर्देश दिए कि पहले मौका देखें और अगर अधिकारियों का जवाब झूठा निकलता है तो तत्काल उन पर कार्रवाई की जाए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -अवैध खनन और ओवरलोडिंग संबंधी शिकायत की जांच डीसी को करने के आदेश दे दिए है। इसके अलावा आरटीए को लगातार चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए है। अगर अधिकारियों की जानकारी गलत निकली तो उन पर कार्रवाई होगी।
-अनूप धानक, राज्यमंत्री, प्रदेश सरकार